तिवारी ने चंडीगढ़ में संपत्तियों के सांझा रजिस्ट्रेशन पर अध्यादेश/कानून लाने का दिया आश्वासन

by
चंडीगढ़, 4 मई: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के सांझा उम्मीदवार मनीष तिवारी ने आश्वासन दिया है कि इंडिया की सरकार चंडीगढ़ में संपत्तियों के सांझा रजिस्ट्रेशन के मुद्दे पर अध्यादेश/कानून लाएगी।
यहां के कई निवासियों की मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए तिवारी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार ने निवासियों के हितों को नहीं देखा और सुप्रीम कोर्ट में मामले का उचित तरीके से बचाव नहीं किया।
                             पूर्व केंद्रीय मंत्री, जो खुद एक वरिष्ठ वकील हैं, ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने हिस्सों के ट्रांसफर से संबंधित वास्तविक मुद्दों का हल करने की अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है, जबकि इसे सुप्रीम कोर्ट ने अस्वीकार नहीं किया है।
तिवारी ने कहा कि जब किसी को लगता है कि अदालत के आदेशों और निर्णयों की समीक्षा की जानी चाहिए, तो ऐसे मामलों के हल की हमेशा एक प्रक्रिया और तरीका होता है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से भाजपा ने इस मामले को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया, जिससे शहर के हजारों निवासी मुश्किल में पड़ गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इंडिया सरकार इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कानूनी उपाय तलाशेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार और स्वस्थ्य विभाग की उपलब्धि यह है कि जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 1200 से अधिक हो गई : स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आकड़ों मुताबिक जिले होशियारपुर डेंगू पीड़ितों की संख्या तीसरे नंबर से एक नंबर – निमिषा मेहता

गढ़शंकरः माहिलपुर और गढ़शंकर की हर गली और घर डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ने से डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है,। यह शब्द निमिषा मेहता ने कहते हुए डेंगू फैलने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरुद्वारा साहिब जोहड़ताल में 17 मई को गुरु का विशाल लंगर भंडारा : गुरु की चौकी में पंजाब के शमशेर शममु करेंगे गुरु का गुणगान

पट्टा मेहलोग, 12 मई (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत भावगुड़ी के जोहड़ताल में स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल परिसर में 17 मई रविवार को गुरु की चौकी, शब्द कीर्तन व दोपहर बाद...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने गांवों मियानी व दसगराईं में दिए ग्रांट के चेक

रोपड़, 6 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा हल्के के विकास को गति देते हुए अलग-अलग गांवों में ग्रांट दिए जाने का सिलसिला जारी है। जिन्होंने गांव...
article-image
पंजाब

Vairagya and Discord Result of

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Nov.27 :  According to internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastushastri, sudden detachment from worldly life, renunciation of home by family members, refusal to marry, or leading an isolated...
Translate »
error: Content is protected !!