एस.एस.पी ने कोविड के इस मुश्किल दौर में बेहतरीन सेवाएं देने वाले 7 पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित

by

लोगों को कोविड-19 के खतरे से बचाने के  लिए 24 घंटे मुस्तैदी से काम रही है जिला पुलिस : नवजोत सिंह माहल
कोविड के फैलाव को रोकने के लिए जिला वासियों को सहयोग जरुरी
स्कूलों के अध्यापकों को पत्र लिखकर कोविड गाइडलाइन का पालन करने संबंधी आनलाइन सैशन लगाने के लिए कहा
होशियारपुर : एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि लोगों को कोविड-19 के खतरे से बचाने के लिए जिला पुलिस 24 घंटे मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी व कर्मचारी बिना थके दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं ताकि लोगों को इस महांमारी से बचाया जा सके। इस लिए जिला वासियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे पुलिस को सहयोग करें। इस दौरान उन्होंने कोविड के मुश्किल दौर में बेहतरीन सेवाएं देने वाले 7 ए.एस.आईज व कांस्टेबलों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
एस.एस.पी ने सम्मानित होने वाले मुलाजिमों की हौंसला आफजाई करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में हमारी जिम्मेदारी पहले से ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि लोग हमपर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी टीम के हर व्यक्ति की प्रशंसा करना चाहते हैं क्योंकि सभी अनथक ड्यूटी के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर सख्ती करती है, इस लिए सभी प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी गंभीरता से पालन करें।
नवजोत सिंह माहल ने बताया कि उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी व स्कूलों के प्रिंसिपलों को पत्र लिखकर अध्यापकों को अपील करते हुए कहा कि वे एक आनलाइन सैशन कर विद्यार्थियों को कोविड-19 के प्रति जागरुक करें वहीं प्रशासन की ओर से लगाए गए कफ्र्यू आदेशों का पालन करने संबंधी अपने परिजनों को भी जागरुक करें ताकि वे अपने परिजनों को सरकार की ओर से लगाई गई पाबंदियों को पालन करने के लिए उत्साहित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के खिलाफ अपना रुख सख्त : आतंकी फंडिंग अभियानों के खिलाफ कनाडा की निष्क्रियता पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) में जाने की तैयारी जुटा

चंड़ीगढ़ :कनाडा के खिलाफ अपना रुख सख्त करते हुए, भारत अपनी धरती पर आतंकी फंडिंग अभियानों के खिलाफ कनाडा की निष्क्रियता पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स(FATF) में जाने की तैयारी जुट गया है। भारत...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर कॉलेज के शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में ‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ मनाया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग ने अंतर-क्लास प्रश्नोत्तरी मुकाबले करवाए, जिसमें...
article-image
पंजाब

कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने बीत ईलाके के सैतींस गावों में सैकड़ों ट्रैकटरों के साथ रोष रैली निकाली  किसान ट्रैकटर रैली दौरान कृषि कानून वापिस लेन की जोरदार मांग की गई और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी की गई

किसान ट्रैकटर रैली को बीत ईलाके के सभी गावोंं में जोरदार सर्मथन मिला सैकड़ों युवा ट्रैकटर लेकर रैली में शामिल हुए गढ़शंकर: कृषि कानूनों के खिलाफ बीत ईलाके के समस्त संगठनों ने सैकड़ों ट्रैकटरों...
Translate »
error: Content is protected !!