ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से हर भारतीय गदगद : जयराम ठाकुर

by
थुनाग में निकली तिरंगा यात्रा में बोले पूर्व मुख्यमंत्री
भारत सरकार और सेना पर हमें पूरा भरोसा, दुश्मनों को करारा जबाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम
एएम नाथ। मंडी :  भाजपा मंडल थुनाग ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के साथ भारतीय सेनाओं की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक जीत को समर्पित “तिरंगा यात्रा” निकाली। जिसका नेतृत्व स्थानीय विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। इस दौरान पूरा बाजार भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा और सेना के सम्मान में नारों से देशभक्ति का माहौल बना। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ने इस यात्रा को भव्य बनाने के लिए स्थानीय लोगों का आभार जताते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से हर भारतीय आज गदगद है।
 हमें अपनी सेना और देश के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। अब अगर पाकिस्तान ने एक भी आतंकी घटना को अंजाम दिया तो भारतीय सेना मुंहतोड़ जबाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ और स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि अब सीमापार से आई गोली का जबाब युद्ध की तरह ही दिया जाएगा। सेना को जबाबी कारवाई के लिए खुली छूट दी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पहलगाम में आतंकवादियों ने हमारे निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारा है उसका बदला भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 40 सैनिक और 100 से अधिक आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारने से ले लिया है। आज पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। सेना के सम्मान में ही देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसमें आम जनता भी खुलकर आगे आ रही है।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की इस लड़ाई में हर भारतीय को अपना अपना योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिये। जब देश है तो हम हैं और जब सेना का मनोबल बना रहेगा तो हम अपने घरों में सुरक्षित आराम से रह सकते हैं। हमें भारतीय सेना पर पूरा भरोसा जो किसी भी परिस्थिति में दुश्मनों को माकूल जबाब देने के लिए सक्षम है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा भी तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमारे जीवन की रीड़ हैं वन, इनको बचाना खुद को बचाने जैसा: कमलेश ठाकुर

देहरा में आंवला का पौधा रोपित कर की वन महोत्सव की शुरूआत राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा :  वन और प्रकृति हमारे प्रदेश की आर्थिकी, पर्यटन और जीवन की रीड़ हैं। हमारे प्रदेश में वनों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर-नादौन में करोड़ों रुपये के शिलान्यास एवं उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

16 अगस्त को दोसड़का के पुलिस मैदान में वितरित करेंगे संपत्ति कार्ड 17 को नादौन, बड़ा और नेरी में भी होंगे करोड़ों के शिलान्यास और उदघाटन 18 को हमीरपुर में पोषण सामग्री और शिक्षकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को दी पोषण व माहवारी के दौरान फैली भ्रान्तियों की जानकारी : मसरूण्ड पंचायत में अपराजिता मैं चम्बा की व पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूगता शिविर आयोजित 

एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत मसरूण्ड ब्लाक चम्बा में अपराजिता मैं चम्बा की व पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूगता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पोषक फल और सब्जियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा से कोलका रूट को बढ़ाया गया जटकरी तक : जटकरी के लिए परिवहन निगम की बस सेवा शुरू- नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा ,9 जनवरी :   चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया है कि जटकरी गांव के लोगों की मांग को पूर्ण करते हुए चंबा से कोलका रूट पर जाने वाली परिवहन...
Translate »
error: Content is protected !!