ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट का सुन्दर सिंह ठाकुर ने किया शुभारम्भ :

by

कुमारहट्टी :    मुख्य संसदीय सचिव (बहुदेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा, पर्यटन, वन तथा परिवहन) सुन्दर सिंह ठाकुर ने आज सोलन ज़िला के कुमारहट्टी में तीन दिवसीय 45वें ऑल इण्डिया इलैक्ट्रीसिटी स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड बैडमिन्टन टूर्नामैंट का शुभारम्भ किया।
मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड को ऑल इंडिया स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड बैडमिटन प्रतियोगिता के आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि सरकारी कार्य के साथ-साथ खेल-कूद प्रतियोगिताएं कर्मचारियों को और अधिक सक्षम एवं तनावमुक्त रखती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। हमीरपुर में विद्युत बोर्ड के मुख्य अभियन्ता का कार्यालय खोला जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को व्यापक स्तर पर लाभ होगा। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में 74,817 नए उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। 52.334 एम.वी.ए के 588 नए वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित गए हैं। 2.48 किलोमीटर ई.एच.वी., 326.934 किलोमीटर एच.टी.लाईन, 676.283 किलोमीटर एल.टी. लाइन बिछाई गई है और एक 33 के.वी. का सब स्टेशन भी स्थापित किया गया है।
सुन्दर सिंह ठाकुर ने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड की विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए पोर्टल विकसित किया गया है। पोर्टल के माध्यम से सेवा कनेक्शन, बिजली उपलब्धता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना, डी.जी. सेट के लिए एन.ओ.सी का आवेदन, बिल भुगतान, शिकायत दर्ज करना आदि सुविधाएं सुलभ हुई हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य को हरित राज्य बनाने के उद्देश्य से विद्युत बोर्ड इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों को बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए परिवहन विभाग तथा विभिन्न तेल कंपनियों के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में 14 इकाईयों के लगभग 100 खिलाड़ियों सहित 60 प्रबन्धन के सदस्य भी भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चौहान, एचपीएसईबीएलएसओ के निदेशक परिचालन मनोज उप्रेती, एचपीएसईबीएलएसओ महासचिव राकेश कुमार, अधीक्षण अभियन्ता हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड सोलन विनोद वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड नाहन दर्शन कुमार सहित विद्युत बोर्ड के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कभी जल संकट से जूझता था हरोली… अब है कुशल जल प्रबंधन की उम्दा मिसाल-41 करोड़ की 9 पेयजल योजनाएं लोकार्पित, 122 करोड़ की 10 योजनाओं का काम जारी

*महज एक साल में 12.8 मिलियन लीटर क्षमता के 64 जल भंडारण टैंकों का निर्माण* रोहित जसवाल । ऊना, 30 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश के हरोली विधानसभा क्षेत्र ने कठिन जल संकट से कुशल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाथड़ी में हुम्म खड्ड में पेट्रोलियम पाइपलाइन साइट का सही रखरखाव करे आईओसी प्रबंधन – डीसी जतिन लाल

त्वरित सुधारात्मक उपाय करने के दिए निर्देश रोहित भदसाली। ऊना, 24 अगस्त। उपायुक्त जतिन लाल ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड प्रबंधन को बाथड़ी में हुम्म खड्ड में स्थित उनकी पेट्रोलियम पाइपलाइन साइट के सही...
हिमाचल प्रदेश

राशन कार्ड धारक 15 अगस्त तक करवाएं अपना ईकेवाईसी: राजीव शर्मा

ऊना :16 जुलाई: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में उचित मूल्य की दुकान धारकों द्वारा उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव-निर्वाचित तीनों विधायक 22 जुलाई को शपथ लेंगे : विधानसभा अध्यक्ष पठानिया पद एवं गोपनीयता की दिलाएंगे शपथ

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के तीन नव निर्वाचित विधायक 22 जुलाई को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय प्रशासन ने अधिसूचना जारी...
Translate »
error: Content is protected !!