ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के छात्र पर जानलेवा हमला, 1 गिरफ्तार : छात्र का दाहिना फेफड़ा खराब हो गया है और उसे मस्तिष्क की सर्जरी की गई

by

चंडीगढ़ ” ऑस्ट्रेलिया के द्वीप राज्य तस्मानिया में एक भारतीय मूल के छात्र पर जानलेवा हमला किया गया है, जिसके बाद उसे डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया और फिर उसे कोमा में रखा गया है। ऑस्ट्रेलियन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है और उस पर आपराधिक हमले का आरोप लगाया गया है।
हालांकि, फिलहाल छात्र की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उसकी उम्र 20 साल के आसपास है। वह तस्मानिया विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा है। सिडनी स्थित स्पेशल ब्रॉडकास्टिंग सर्विस ने बताया, कि यह घटना 5 नवंबर को तस्मानिया के एक परिसर में हुई थी, और पीड़ित के सिर से काफी खून निकल गया था और मारपीट की वजह से उसका ब्रेन शिफ्ट कर गया था, लिहाजा वो कोमा में चला गया है।

भारतीय मूल के छात्र पर जानलेवा हमला : रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र का दाहिना फेफड़ा खराब हो गया है और उसे मस्तिष्क की सर्जरी की गई है और उसकी सर्जरी कई घंटों तक चली है। वहीं, पुलिस ने लेना घाटी के 25 साल के एक शख्स कोलिंग्स को गिरफ्तार किया है और उस पर आपराधिक आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और इन आरोपों के तहत उसे 21 सालों की जेल की सजा हो सकती है।

तस्मानिया विश्वविद्यालय के मीडिया निदेशक, बेन वाइल्ड ने कहा, कि फिलहाल आरोपी को जमानत दे दी गई है और उसे 4 दिसंबर को फिर से कोर्ट में पेश होना होगा। उसके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गये हैं।

वहीं, यह पूछे जाने पर, कि विश्वविद्यालय ने इस कठिन समय में छात्र की सहायता के लिए क्या उपाय किए हैं, तो वाइल्ड ने कहा, कि वे परिवार के साथ नियमित संपर्क में हैं और अनुवादकों, संपर्क, आवास और अन्य सहायता के साथ मामले के लिए एक केस मैनेजर को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा, “मामला अदालती व्यवस्था से गुज़र रहा है, लिहाजा अब हम बहुत सीमित बात कह सकते हैं।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में चल रहा 10वां विशाल भंडारा छठे दिन में प्रवेश: डॉ अशोक पराशर

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त नगर निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए...
article-image
पंजाब

अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सतलुज ब्यास टाइम। चंडीगढ़ :  पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में वार्षिक समारोह संपन

गढ़शंकर, 29 मार्च:  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मुख्याध्यापक सुखविंदर कुमार के नेतृत्व में संपन हुया। समागम दौरान हरदेव सिंह काहमा की सोच “मेरा पंजाब मेरी पंजाबी...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने भूपेश बघेल से मुलाकात की, ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ में नेतृत्व की सराहना

लुधियाना, 10 जनवरी: ज़िला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान ने आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पंजाब के लिए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल से...
Translate »
error: Content is protected !!