मनीला में पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या

by

चंडीगढ़ : रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेशों में गए पंजाबी आए दिन घटनाओं को शिकार हो रहे हैं। पंजाब के खन्ना से फिलीपींस गए युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गुरदेव सिंह लंबे समय से मनीला में फाइनांस का काम करते थे। वह मूल रूप से खन्ना के नंद सिंह एवेन्यू का रहने वाला था। उनके परिजनों ने पंजाब सरकार से उनका शव मंगवाने की गुहार लगाई है।
रिश्तेदार लखवीर सिंह भट्टी ने कहा कि गुरदेव सिंह और उनका बेटा मनीला में फाइनेंस का कारोबार करते थे। इन दिनों गुरदेव सिंह का बेटा पंजाब आया हुआ है। गुरदेव सिंह मनीला में थे। शनिवार की शाम परिवार को फोन पर सूचना मिली कि गुरदेव सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। भट्टी ने कहा कि गुरदेव सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी का घोषणा पत्र देखकर डर गए केजरीवाल : केजरीवाल ने कहा मेरे काम की नकल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने दिल्ली की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली की हर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रॉमा सेंटर की सुरक्षा कर्मचारी वंदना राणा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल : मरीज के अटेंडेंट का सोने का लॉकेट लौटाया

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़: सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH-32) के ट्रॉमा सेंटर में तैनात महिला सुरक्षा कर्मचारी वंदना राणा ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से सभी का दिल जीत लिया। मॉर्निंग ड्यूटी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का पालन किया जाएगा : लेकिन कोई भी गैर-जरूरी मांगें नहीं मानी जाएगी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का...
article-image
पंजाब

पंजाबी यूनिवर्सिटी की ग्रांट मेँ कटौती : 30 करोड़ रुपये की जगह अब प्रति माह मिलेंगे सिर्फ 20 करोड़ रुपये

पटियाला : पंजाबी यूनिवर्सिटी को उस समय बड़ा झटका लगा जब पंजाब सरकार ने यूनिवर्सिटी को मिलने वाली मासिक ग्रांट में 33 फीसदी की कटौती कर दी है। अब यूनिवर्सिटी को 30 करोड़ रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!