ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक :  अध्यक्ष मुख्तियार सिंह ने हैप्पी हीर के नेतृत्व पर जताया भरोसा

by

गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर की अध्यक्षता में हुई । जिसमें कमेटी ने 22वें राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट की समीक्षा की तथा 23वें राज्य स्तरीय टूर्नामेंट पर चर्चा की। बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर के नेतृत्व में फिर से भरोसा व्यक्त की तथा सर्वसम्मति से अगले वर्ष होने वाले 23वें राज्य स्तरीय समारोह को बब्बर आंदोलन के योद्धाओं को समर्पित करने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान टूर्नामेंट के पदाधिकारियों में संरक्षक के रूप में प्रिंसिपल राजविंदर सिंह बैंस, संरक्षक के रूप में खालसा कॉलेज की डॉ. प्रिंसिपल अमनदीप हीरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एडवोकेट अमरिंदर सिंह भुल्लर को कानूनी सलाहकार, गुरिंदर सिंह बैंस, गुरप्रीत सिंह बाठ और कमल बैंस को सदस्य के रूप में कमेटी में शामिल किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी बलवीर सिंह पल्ली झिक्की यूएसए का विशेष सम्मान किया गया। बैठक में अध्यक्ष संरक्षक सुच्चा सिंह मान धमाई, अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हीर, शिविंदरजीत सिंह बैंस सेवानिवृत्त एसपी,  डॉ. हरविंदर सिंह बाठ, बलवीर सिंह बैंस, बलदीप सिंह गिल कनाडा, सतनाम सिंह संघा न्यूजीलैंड, अलविंदर सिंह शेरगिल कनाडा, राजविंदर सिंह दयाल यूएसए, योग राज गंभीर, रणजीत सिंह खख, अजीत सिंह गिल मजारी, रोशनजीत सिंह पनाम , शलिंदर सिंह राणा, कमल बैंस, दारा सिंह छदोरी व अन्य उपस्थित थे।
फोटो : अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हीर, डॉ. हरविंदर सिंह बाठ, शलिंदर सिंह राणा व अन्य कमेटी के सदस्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rayat Bahra fashion design deptt.

Students Present 18 Stunning Collections Showcasing Innovation and Tradition Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /April 23 Rayat Bahra Institute of Management organized a grand fashion show, Fashionista 2025, under the Department of Fashion Design, where students displayed...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में बीएससी में प्रवेश की अंतिम तारीख नजदीक… बीसीए की भी कुछ ही सीटें शेष

नए पाठ्यक्रमों को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, प्रिंसिपल ने की शीघ्र आवेदन की अपील रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई :  प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री महाविद्यालय हरोली में इस शैक्षणिक सत्र से आरंभ किए...
article-image
पंजाब

जिला बार एसोसिएशन मेरा परिवार : खन्ना कहा, बार एसोसिएशन की हर समस्या के समाधान के लिए मैं सदैव अधिवक्ताओं के साथ खड़ा हूँ

होशियारपुर 18 अगस्त  : जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर द्वारा एल.ए.डी.सी. (Legal Aid Defense Counsel) के मुद्दे को लेकर की गई हड़ताल के दौरान पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश राय खन्ना ने वकीलों की...
article-image
पंजाब

जन्मदिन की पार्टी के बाद युवक पर फायरिंग, जबड़े के पास लगी गोली; दो युवकों पर आरोप

अमृतसर। अमृतसर के गेट हकीमा क्षेत्र के बी ब्लॉक स्थित टी-प्वाइंट के पास बुधवार देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। गोली लगने से 21 वर्षीय अमित गंभीर रूप से घायल हो...
Translate »
error: Content is protected !!