ओवरसीज भर्ती ड्राइव 9 अक्तूबर को सरकारी पॉलिटेक्निक, हमीरपुर में आयोजित होगी : युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर

by

एएम नाथ। शिमला : राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर में 9 अक्तूबर, 2025 को सरकारी पॉलिटेक्निक, हमीरपुर में एक विशेष ओवरसीज भर्ती ड्राइव आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
यह भर्ती अभियान हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (एचपीएसईडीसी) द्वारा श्रम एवं रोजगार विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग तथा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से पंजीकृत भर्ती एजेंसी के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस ड्राइव के माध्यम से तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों में विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विदेश मंत्रालय और पंजीकृत एजेंसी के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी।
पंजीकरण, पात्रता मानदंड तथा आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित विस्तृत जानकारी शीघ्र ही रोजगार कार्यालयों, उनकी सोशल मीडिया पेजों तथा हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवेलपमेंट कार्पाेरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा आयोजित 14वां फुटबॉल टूर्नामेंट दूसरे दिन में प्रवेश : खालसा स्कूल नवांशहर, सरकारी स्कूल पालदी और चकफुल्लू ने अपने अपने वर्ग में की जीत दर्ज

पूर्व विधायक राठां, रछपाल सिंह राजू और अमरजीत सिंह पुरखोवाल और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए- गढ़शंकर, 18 नवम्बर : शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा दिलपित सिंह ढिलो की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11.60 करोड़ की संपत्ति सीज़ : होशियारपुर के टांडा के दो भाइयों पर बड़ी कार्रवाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सरकार की युद्ध नशियों विरुद्ध मुहिम के तहत जिला होशियारपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। टांडा के वार्ड नंबर 8 के निवासी दो भाइयों की ₹11 करोड़...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर और हरोली पुलिस द्वारा बॉर्डर पर लगाया सयुंक्त नाका : चुनावों में गैरकानूनी गतिविधियों रोकने के लिए लगाए जा रहे नाके : डीएसपी परमिंदर सिंह -डीएसपी परमिंदर सिंह

गढ़शंकर : पंजाब व हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा पंजाब हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर लोक सभा चुनावों के मद्देनजर की जा रही नाकेबंदी तहत गढ़शंकर और हरोली पुलिस द्वारा पंजाब के कोकोवाल मज़ारी व...
Translate »
error: Content is protected !!