भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा आयोजित 14वां फुटबॉल टूर्नामेंट दूसरे दिन में प्रवेश : खालसा स्कूल नवांशहर, सरकारी स्कूल पालदी और चकफुल्लू ने अपने अपने वर्ग में की जीत दर्ज

by

पूर्व विधायक राठां, रछपाल सिंह राजू और अमरजीत सिंह पुरखोवाल और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए-
गढ़शंकर, 18 नवम्बर : शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा दिलपित सिंह ढिलो की स्मृति में सरदार जरनैल सिंह स्टेडियम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में आयोजित 14वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट आज दूसरे दिन में प्रवेश कर गया। आज के मैचों का उद्घाटन बीएसपी के पूर्व अध्यक्ष रछपाल सिंह राजू, पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां द्वारा किया गया। उनके साथ अमरजीत सिंह पुरखोवाल भी मौजूद थे। इस मौके उन्होंने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब की सराहना की और सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि क्षेत्र के युवाओं को खेल से जोड़ना फुटबॉल क्लब और शहीद के क्षेत्र का एक विशेष प्रयास है तथा शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब की क्षेत्र को बहुत बड़ी देन है। इस टूर्नामेंट के मौके पर स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों की ओर से आए लीडरों को नेताओं का विशेष तौर पर सम्मान किया गया।
आज के प्रथम स्कूल स्तरीय मुकाबले में खालसा स्कूल नवांशहर की टीम ने दोआबा स्कूल माहिलपुर की टीम को 2-1 से को हराया। स्कूल स्तर के दूसरा मैच में सरकारी स्कूल पालदी ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई को हराया। इस प्रकार ग्रामीण स्तर पर गांव चकफुल्लू ने धमाई को 2-0 से हराया और पनाम की टीम ने गांव चक गुरु को मात दी तथा रुड़की खास ने कुक्कड़ मजारा को हराया।
इस अवसर पर डॉ. बावा सिंह, राजीव कुमार, बलवीर सिंह चंगियाड़ा, एनआरआई तीर्थ सिंह रत्तू, सूबेदार केवल सिंह भज्जल, गुरलाल सिंह संधू, चेयरमैन काबल सिंह, सुनील कुमार गोल्डी, लखवीर लक्की, रमन बंगा, झलमन सिंह, हरप्रीत सिंह , सरपंच अवतार सिंह नानोवाल, राजीव अरोड़ा, राहुल चावला, हरदीप सिंह दीपा, कुलदीप सिंह गढ़ी, राजपाल हैप्पी, परमजीत पम्मा, कमलजीत सिंह बैंस, प्रि. राजविंदर बैंस, संजीव कुमार, एडवोकेट आरके भट्टी, संजीव कालिया , महेंदर सिंह, पुरेवाल ब्रदर्स, करण भट्टी, सलिंदर राणा, सतनाम पारोवाल, बलविंदर कुमार, गुरदीप सिंह हनी, श्रीमति सविता, अंजू बाला, चरणजीत कौर, कंचन, दीक्षा, रमनदीप कुमार, पूजा, जसविंदर सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंच संचालन अमरीक हमराज ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में कवि दरबार में समाजिक बुराईयो पर कवियों ने पेश की रचनाएं

गढ़शंकर : दोआबा साहित्य सभा दुारा मेजर सिंह मौजी लाईब्रेरी में कवि दरबार करवाया गया। यह जानकारी देते हुए दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन भम्मियां ने देते हुए बताया कि कवि दरबार मेंं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर में मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में...
article-image
पंजाब

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित गांवों फतेहपुर, कोठी, ललवान व हल्लूवाल का किया दौरा : केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर कर रही है बाढ़ पीड़ितों की मदद: सोम प्रकाश

गांव वासियों की समस्याओं को सुनकर हरसम्भव मदद का दिया आश्वासन होशियारपुर, 15 जुलाई केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने शनिवार चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों फतेहपुर, कोठी, ललवान...
article-image
पंजाब

पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति ने ट्रक के आगे कूदकर दी जान

अमृतसर :  अमृतसर रेलवे स्टेशन के पास एक धर्मशाला में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति ने भी जान दे दी। आरोपी पति गणेश सोनकर मंगलवार शाम को चलते ट्रक के...
Translate »
error: Content is protected !!