मानहानि मामले में संजय सिंह अदालत में पेश होने अमृतसर पहुंचे : कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया भी अदालत में हुए पेश

by

अमृतसर। मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह अदालत में पेश होने अमृतसर पहुंचे हैं। आप नेता को तिहाड़ जेल से दिल्‍ली पुलिस की सुरक्षा में लाया गया है। जम्मू तवी ट्रेन के माध्यम से ही उन्हें यहां लाया गया है। उनका कहना है, “मोदी की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। मैं किसी जेल या फर्जी मुकदमे से नहीं डरता। ”
बता दें उन्‍हें शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा दायर मानहानि मामले के सिलसिले में अदालत में पेश किया जा रहा है। साथ ही संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह भी अदालत पहुंची हैं। इस दौरान अमृतसर जिला न्‍यायालय के बाहर संजय सिंह के वकील एडवोकेट परमिंदर सिंह सेठी ने पत्रकारों से बातचीत की।
वहीं दूसरी तरफ पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया भी अदालत में पेश होने पहुंचे है। यह मामला अंतिम चरण में पहुंच चुका है जहां दोनों तरफ से गवाहियां की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व अन्य नेताओं ने नशा तस्करी के आरोप लगाए थे। इसी मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अदालत में आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था। जिसमें आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व अन्य नेताओं ने माफी मांग ली थी। वहीं संजय सिंह इस मामले में अभी भी केस लड़ रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा द्वारा स्कूल ऑफ़ एमिनेंस गढ़शंकर में ‘स्व-अनुशासन’ विषय पर प्रेरणादायक सत्र का आयोजन

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा द्वारा स्कूल ऑफ़ एमिनेंस गढ़शंकर में विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक और नैतिक विकास को ध्यान में रखते हुए “स्व-अनुशासन का स्वास्थ्य और जीवनशैली पर प्रभाव” विषय पर...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ज़िम्पा ने ‘बीट प्लास्टिक पाल्यूशन’ अभियान की प्रशंसा की ओर कहा पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी

शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण: ब्रम शंकर ज़िम्पा होशियारपुर, 04 जून :कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि होशियारपुर के पर्यावरण को साफ रखने के लिए नगर निगम की ओर...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में स्वतंत्रता दिवस मनाया : स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को किया प्रणाम

गढ़शंकर, 16 अगस्त : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल डा. कमलइंद्र कौर के नेतृत्व में आयोजित समागम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज कमेटी अध्यक्ष वी.पी. बेदी...
Translate »
error: Content is protected !!