कंगना रनौत मामले में अगली सुनवाई 25 सितंबर को, किसानों पर दिए बयान का विरोध

by

ई दिल्‍ली :  अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध्र प्रस्तुत परिवाद में मंगलवार को प्रार्थी के बयान नहीं हो सके। आगरा की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर नियत की है।  प्रार्थी/ वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया था। इसमें उन्होंने सांसद द्वारा किसानों के बारे में दिए बयान को लेकर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त 2024 को प्रार्थी व साथी अधिवक्ताओं ने देश के टीवी चैनलों पर सुना और देखा तथा 27 अगस्त 24 को आगरा के दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पढ़ा। जिसमें हिमाचल प्रदेश मंडी से भाजपा की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने दिल्ली में किसानों के धरने को लेकरबयानदियाथा।

देश के किसानों के प्रति पूर्ण रूप से श्रद्धाभाव और सम्मान :   13 सितंबर को अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध्र परिवाद कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह ने प्रार्थी के बयान के लिए 17 सितंबर की तारीख नियत की थी। प्रार्थी/ वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने परिवाद प्रस्तुत कर कहा था कि वह किसान के बेटे हैं और वकालत से पूर्व करीब 30 वर्ष तक कृषि कार्य किया है। देश के किसानों के प्रति पूर्ण रूप से श्रद्धाभाव और सम्मान रखते हैं।

पंजाब में भी बांग्लादेश जैसे हालात पैदा हो जाते :   कहा गया कि 26 अगस्त 2024 को प्रार्थी व साथी अधिवक्ताओं ने देश के टीवी चैनलों पर सुना और देखा तथा 27 अगस्त 24 को आगरा के दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पढ़ा। जिसमें हिमाचल प्रदेश मंडी से भाजपा की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसानों के बारे में बयान दिया कि अगर किसान आंदोलन के दौरान भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो पंजाब में भी बांग्लादेश जैसे हालात पैदा हो जाते। प्रार्थी ने इस संबंध में 31 अगस्त 24 को पुलिस कमिश्नर और थानाध्यक्ष न्यू आगरा को शिकायत भेजी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने वाद प्रस्तुतकियाहै।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कॉलेज में छात्र ने क्लासरूम में छात्रा को मारी गोली….फिर खुद को भी किया शूटपिस्टल और सबके सामने मारी दी गोली ! एकतरफा प्यार की खूनी कहानी

तरनतारन : तरनतारन जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. माई भागो लॉ कॉलेज के क्लासरूम में एक छात्र ने अपनी महिला दोस्त पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाराज हुए तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया : एपी ढिल्लों ने भरे कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया को किया किस-हग

बालीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है। यह वीडियो पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के मुंबई...
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत वेबिनार का आयोजन

ऊना – नीति आयोग द्वारा अधिकृत भारतीय शिक्षक मंडल द्वारा जिला परियोजना कार्यालय के सौजन्य से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में अध्यापक की भूमिका पर एक वैबिनार का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त, ऊना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में बढ़ रही ट्रिपल इंजन सरकार की और ! ! आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद भाजपा में हुए शामिल ! आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद भाजपा में हुए शामिल

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद अरविंद केजरीवाल एक और बात को लेकर परेशान हैं। अब दिल्ली नगर निगम में भी आप की सत्ता खतरे में...
Translate »
error: Content is protected !!