कंगना रनौत से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , चुनावी रणनीति समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा – डेढ़ साल में काम किया होता तो अपने काम गिनाकर वोट माँगते मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। मण्डी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने यदि  पिछले डेढ़ सालों में कोई भी काम किया होता तो आज वह अपने काम गिना कर कांग्रेस के लिए वोट माँगते। लेकिन वह अपने ही पार्टी के विधायकों को भारतीय जनता पार्टी को कोस कर वोट माँग रहे हैं। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अपमान और दूरी से मुख्यमंत्री आम जनमानस से भी दूर हो गये। उन्हें लोगों के सरोकारों से कोई मतलब नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग अब कांग्रेस के झाँसे में आने वाले नहीं हैं। अब कांग्रेस के दिन लद गये हैं। इस चुनाव के साथ ही कांग्रेस को अंदाज़ा हो जाएगा कि झूठ के लिए भारत की राजनीति में कोई जगह नहीं हैं। अब राजनीति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे अपने वादों को अक्षरशः निभाने वाले, जनहित के लिए पारदर्शी तरीक़े से भ्रष्टाचार मुक्त योजनाएं बनाने वाले नेता ही देश को स्वीकार्य हैं और उन्हें ही देश अपना भरपूर समर्थन और प्यार देगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले डेढ़ सालों में कांग्रेस ने बहुत सारे काम किए हैं, लेकिन वह उन कामों के नाम पर वोट नहीं माँग सकती है। कांग्रेस सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में एक हज़ार से ज़्यादा जनहित में खोले गये चलते संस्थान बंद कर दिये। दस हज़ार से ज़्यादा युवाओं को नौकरी से निकाल दिया। सारी क्लीयरेंस के बाद भी भर्ती परीक्षाओं के परिमाण जारी नहीं कर रही है। युवाओं को भर्ती करने वाले कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया। डेढ़ साल में कांग्रेस के यही काम हैं जिससे सुख की सरकार में प्रदेश की देवतुल्य जनता को दुःख उठाने पड़े। आम जनमानस को परेशान करने के अलावा कांग्रेस ने कोई काम किया ही नहीं हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही डीज़ल पर वैट बढ़ाकर कर डीज़ल को महंगा कर दिया, आपदा में डीज़ल के दाम बढ़ा दिए। बिजली, पानी, सीमेंट सब कुछ महंगा कर दिया। जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया। कहा कि इसी कारण कांग्रेस आज सिर्फ़ भाजपा को कोस कर वोट माँग रही है और लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का कोई बड़ा नेता आगे नहीं आना चाह रहा हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दस सालों में विकास के एक से बढ़कर एक काम किए हैं। इसीलिए आज उन्हें पूरे देश से अपार जन समर्थन मिल रहा है। आज भी प्रधानमंत्री का लक्ष्य भारत को आगे ले जाना है। भारतीय उत्पादों को प्रतिस्पर्धा की कसौटी पर दुनिया में अव्वल बनाना है। वह भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत को विकसित बनाना आज प्रधानमंत्री के साथ-साथ हर भारतीय का संकल्प हैं। अपने संकल्पों की प्राप्ति के लिए हर भारतीय नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने को उत्सुक है। भारत के लोग नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाएंगे। जिसमें हिमाचल प्रदेश भी सभी चारों सीटों पर नरेन्द्र मोदी को अपना संपूर्ण सहयोग देगा।
नेता प्रतिपक्ष कंगना रनौत के मंडी ज़िला के भांबला स्थित आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाक़ात की। इस दौरान सरकारघाट के विधायक समेत भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता वहां उपस्थित थे। जयराम ठाकुर ने कंगना के साथ चुनावी रणनीति समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
वाली हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने श्री चिंतपूर्णी मंदिर में ‘प्रसाद’ योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की

रोहित भदसाली। ऊना, 29 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को श्री चिंतपूर्णी मंदिर में ‘प्रसाद’ योजना के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर योजना के क्रियान्वयन के लिए नियुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा का टिकट होल्ड पर – हिमाचल में दो सीटों पर कांग्रेस के टिकट का हुया ऐलान

एएम नाथ।  शिमला :  कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में होने वाले 3 विधानसभा उपचुनावों में से 2 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी हैं। पार्टी ने हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और...
article-image
पंजाब , समाचार

शिक्षा मंत्री मीत हेयर आपने जन्म दिवस वाले दिन नवांशहर अदालत से बरी होने के उपरांत सरकारी स्कूल गढ़शंकर व ललिया के विद्यार्थियों व अध्यापिको से मिले

सुधारों के लिए ज़मीनी हकीकतें जानने के लिए ली जा रही है फीडबैक – मीत हेअर गढ़शंकर – शिक्षा मंत्री  गुरमीत सिंह मीत हेअर आपने जन्म दिवस वाले दिन नवांशहर अदालत से बरी होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9 से 16 अगस्त तक कोविड-19 नियमों के साथ होगा श्रावण अष्टमी मेले का आयोजनः डीसी

ऊना: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन मानक संचालन प्रक्रिया के तहत तथा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए 9 से 16 अगस्त 2021 तक किया जाएगा। मेले...
Translate »
error: Content is protected !!