कंचनप्रीत कौर को सभी मुकदमों में मिली अग्रिम जमानत : शिअद प्रत्याशी की बेटी पर दर्ज हुए थे चार मुकदमे

by

तरनतारन । विधानसभा हलका तरनतारन के उप चुनाव में शिअद प्रत्याशी प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों में संबंधित अदालतों ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है।

कंचनप्रीत कौर के खिलाफ तरनतारन में तीन और अमृतसर (देहाती) में एक मुकदमा दर्ज किया गया था।सुखविंदर कौर रंधावा की चुनावी मुहिम चलाने वाली उनकी बेटी कंचनप्रीत कौर  के खिलाफ थाना मजीठा में पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वे गैर-कानूनी ढंग से विदेश से भारत में दाखिल हुई हैं।

उनकी गिरफ्तारी कर पूछताछ करनी जरूरी है। इसी प्रकार तरनतारन उप-चुनाव के दौरान रंधावा के खिलाफ कुल तीन मुकदमें दर्ज किए गए, जिनमें से एक मुकदमा पांच नवंबर को थाना सिटी में दर्ज किया गया, जिसमें आरोप था कि पुलिस की ड्यूटी में बाधा डाली गई है। बता दें कि कंचनप्रीत कौर  ने एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करते हुए आरोप लगाया था कि सीआइए की पुलिस द्वारा बाइक की नंबर प्लेट वाली कार में बैठकर उनकी रेकी की जा रही है। कुल मिलाकर शिअद द्वारा चुनाव आयोग को जिला पुलिस की शिकायत की गई, जिसके आधार पर तत्कालीन एसएसपी डा. रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया गया। शिअद नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों का मामला अदालतों में पहुंचा।

इस दौरान अमृतसर के एडिशनल सेशन जज पविंदर सिंह की अदालत में एडवोकेट साईं किरण प्रिंजा और एडवोकेट प्रवीण टंडन ने पेश होकर मजीठा पुलिस द्वारा दर्ज मामले को झूठा करार दिया। अदालत ने बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलों से सहमति जताते हुए कंचनप्रीत कौर रंधावा को अग्रिम जमानत देने के आदेश दिए।

इसी प्रकार तरनतारन की अदालतों द्वारा भी कंचनप्रीत कौर रंधावा को अग्रिम जमानत दे दी गई।
शिअद प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने दैनिक जागरण को बताया कि द्वारा दर्ज किए गए झूठे मामलों को लेकर अदालतों में पुलिस की किरकिरी हो रही है।

कलेर ने बताया कि पंजाब के डीजीपी को राष्ट्रीय चुनाव आयोग द्वारा जहां तलब किया गया है, वहीं शिअद की शिकायतों के आधार पर तरनतारन में तैनात दो डीएसपी भी बदले जा चुके हैं। कुल मिलाकर शिअद कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे पूरी तरह से झूठे साबित हो रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, चुनाव आयोग पर भरोसा नहींः अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ : सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुधवार को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सुनाए गए फैसले को लेकर विपक्षी दलों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विपक्ष के नेताओं ने कोर्ट के फैसले...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा : राज्य में कानून व व्यवस्था पर भी जताई चिंता

मोहाली विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु बांटे 40 लाख रुपये के चैक मोहाली, 18 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने देश में मौजूदा हालातों को लेकर केंद्र...
article-image
पंजाब , समाचार

हल्का गढ़शंकर में गरीब लोगों के राशन कार्ड काटना ‘आप’ सरकार की घटिया राजनीति का सबूत : निमिषा मेहता

गढ़शंकर :19 जून : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में रहने वाले गरीब व जरूरतमंद लोगों के गेहूं वाले राशन कार्ड काटने के मुद्दे पर गढ़शंकर भाजपा हल्का इंचार्ज नेता निमिषा मेहता ने भगवंत...
article-image
पंजाब

सोशल वेलफेयर सोसायटी, गढ़शंकर द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड डोनर्स ने 45 यूनिट ब्लड किया रक्तदान

गढ़शंकर।  श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस तथा दिल्ली चांदनी चौक से गुरु तेग बहादुर जी का शीश लेकर आए भाई मती दास, भाई सती दास, भाई दयाला जी व भाई...
Translate »
error: Content is protected !!