कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर -जाने कहां किसे मिली तैनाती : कुलदीप सिंह चाहल अब डीआईजी

by
चंडीगढ़। तीन महीने से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे आईपीएस अधिकारी वरिंदर कुमार को आखिरकार तैनाती मिल गई। राज्य सरकार ने उन्हें मानवाधिकार आयोग में स्पेशल डीजीपी के पद पर तैनात कर दिया है।
वरिंदर कुमार को 17 फरवरी चीफ डायरेक्टर विजिलेंस के पद से हटा दिया गया था। तब से वह पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं। उनके सहित अधिकारियों को नई नियुक्तियां मिली हैं।
आईपीएस जी नागेश्वर राव को विजिलेंस प्रमुख का चार्ज
इनमें से कई ऐसे हैं जो पिछले लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे।वरिंदर कुमार को इस पद से हटाए जाने के बाद आईपीएस जी नागेश्वर राव को विजिलेंस प्रमुख का चार्ज दिया गया है लेकिन उन्हें भी मार्च में हटा दिया गया। इस के बाद आईपीएस अधिकारी एसपीएस परमार को विजिलेंस प्रमुख लगाया गया लेकिन बीते दिनों उन्हें पद से निलंबित कर दिया गया।
उनके अलावा पोस्टिंग का इंतजार कर रहे आईपीएस अधिकारी आरके जायसवाल की तैनाती निर्देश भी जारी कर दिए गए है उन्हें एडीजीपी एनआरआई का चार्ज दिया गया है। वह इंटेलिजेंस विभाग के प्रमुख थे और उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उनको हटाए जाने को लेकर अभी सचिवालय में चर्चा छिड़ी हुई है।
प्रवीण कुमार को विजिलेंस का चार्ज
जायसवाल को हटाए जाने के बाद आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार विजिलेंस का चार्ज दिया गया था। तबादलों में प्रवीण कुमार जिनके पास एडीजीपी इंटेलिजेंस और विजिलेंस ब्यूरो का अतिरिक्त कार्यभार को एनआरआई विभाग से मुक्त कर दिया गया है। पटियाला के एसएसपी नानक सिंह काे प्रमोट कर दिया गया है। उन्हें डीआईजी पटियाला लगाया गया है। आईपीएस अधिकारी वरुण शर्मा को एसएसपी पटियाला लगाया गया है।
कुलदीप सिंह चाहल अब डीआईजी
लुधियाना के कमिश्नर पद से हटाने के बाद से ही पोस्टिंग का इंतजार कर रहे आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह चाहल अब डीआईजी तकनीक की जिम्मेदारी संभालेंगे। आईपीएस अधिकारी हरजीत सिंह को डीआईजी ट्रेनिंग पंजाब चंडीगढ़ और अतिरिक्त तौर पर बठिंडा रेंज का डीआईजी लगाया गया है।
तुषार गुप्ता को एआईजी प्रोविजनिंग और अतिरिक्त तौर पर एसएसपी सड़क सुरक्षा फोर्स पंजाब, महिंदर सिंह को एआइजी वेलफेयर पंजाब और अतिरिक्त तौर पर एसएसपी ग्रामीण अमृतसर, हरकंवलप्रीत सिंह खख को एआइजी एनआरआई जालंधर और अतिरिक्त तौर पर कमांडेंट आईएसटीसी कपूरथला का चार्ज दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नाबालिगा के साथ हुए दुष्कर्म के बाद बच्ची का जन्म देने के मामले में एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 20 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस ने 15 वर्षीय लड़की के बयान पर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में हरप्रीत सिंह उर्फ ​​मिंटू पुत्र राम सरूप निवासी गांव सौली, थाना गढ़शंकर को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

पहलगांव पर हमला कायरता की निशानी ,अब सबक सिखाने का सही समय संजीव अरोड़ा : बहल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाईटी रजिस्टर्ड की गवर्निंग बॉडी की विशेष बैठक प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई । जिस में समूह सोसाईटी सदस्यों...
article-image
पंजाब

पंजाब लैंड पूलिंग नीति पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, पर्यावरण अध्ययन की आवश्यकता

चंडीगढ़- पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति पर अस्थायी रोक लगा दी है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि जब तक पर्यावरण मूल्यांकन अध्ययन पूरा नहीं होता, तब...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर की करोड़ों की संपती जब्त : टूटोमजारा में 89 कनाल साढ़े पांच मरले जमीन, मकान और ट्रेक्टर

गढ़शंकर,5 दिसंबर: पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार नशा तस्करों द्वारा नशा बेचकर बनाई प्रॉपर्टी को जब्त करने संबंधी चलाये अभियान के तहत एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के दिशा निर्देश पर एसएचओ माहिलपुर इंस्पेक्टर बलविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!