कटारूचक्क के विवादित वीडियो में दिखने वाला पीड़ित अब कैमरे के सामने : उम्मीद कर रहा हूं केजरीवाल जी और मान साहब इस “बदलाव” के लिए लाल चंद कटारूचक को भारत रत्न देने की मांग नहीं करेंगे ट्वीट कर कहा सिरसा ने

by

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के विवादित वीडियो में दिखने वाला पीड़ित अब कैमरे के सामने आ गया है। अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पीड़ित की वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दी है। पीड़ित के कैमरे के आगे आने के बाद कैबिनेट मंत्री की मुश्किलें बढ़ गई है।
इसी वीच पीड़ित ने एससी कमीशन, भारत के पास कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के खिलाफ शिकायत कर धमकियां देने के आरोप लगाते हुए करवाई की मांग की है।
अपलोड किया गया पीड़ित का यह वीडियो पूरा नहीं हैं, लेकिन वे इस वीडियो में अपना नाम और घटना के समय के बारे में बता रहा है, जो तकरीबन 10 साल पहले का है।

पीड़ित ने अपलोड की वीडियो में कहा ……..मेरा नाम है। मैं पठानकोट जिले का रहने वाला हूं। यह जो थोड़े दिन पहले वीडियो वायरल हुई है, लाल चंद कटारूचक्क की, वे मेरी ही है। यह बात हमारी शुरू हुई थी 2013 या 14 के करीब के बीच। तब मैं बहुत छोटा था। उस समय फेसबुक से बातचीत शुरू हुई, तो उन्होंने मुझे फेसबुक पर अनुरोध किया और मैंने स्वीकार कर लिया, उस समय मैं छोटा था और एक फेसबुक पेज था जहां हम बात कर सकते थे
बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट कर कहा- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने जो किया यह चौंकाने वाला सबूत है। नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार हुआ, मंत्री को बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग की। मुख्यमंत्री भगवंत मान को यह भी बताना चाहिए कि उन्हें क्या छुपाना है और वे इस तरह के जघन्य अपराध के अपराधी को क्यों बचा रहे हैं।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा पूरा वीडियो देखने के बावजूद मंत्री की अश्लील हरकतों से आंखें मूंद लीं, मैं बस उम्मीद कर रहा हूं कि केजरीवाल जी और मान साहब इस “बदलाव” के लिए लाल चंद कटारूचक को भारत रत्न देने की मांग नहीं करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

10 सितम्बर से 15 सितंबर तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

अधिक जानकारी के लिए 01899-222209 पर करें संपर्क एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा जिला के विभिन्न उप...
article-image
पंजाब

कालेज की फीसें भरवा युवती ने तोड़ा रिश्ता : दो पर दर्ज किया मामला

नवांशहर। थाना बंगा सिटी पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर लड़की व उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सरहाल काजियां...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशा प्रवृत्ति को लेकर आए आंकड़े गंभीर चिन्तन का विषय , किशोरों में बढ़ रही इस प्रवृत्ति पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सर्वप्रथम अभिभावकों को सतर्क रहने की आवश्यकता : एसडीएम विश्वमोहन देव चैहान

पंचायत प्रतिनिधि मेरा मोहल्ला नशामुक्त मोहल्ला का लें प्रण: विश्वमोहन ऊना 9 जून – ज़िला ऊना में युवाओं में बढ़ रही नशावृत्ति की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए चलाए गए नशामुक्ति अभियान में पंचायत...
article-image
पंजाब

डीजीपी नरेश अरोड़ा ने अपने पुलिस सफर, पंजाब सरकार की मुहिमों और मानवाधिकार कार्यों पर रखी स्पष्ट राय

दलजीत अजनोहा l होशियारपुर/चंडीगढ़:पंजाब पुलिस हैडक्वार्टर, सेक्टर-9 चंडीगढ़ में विशेष बातचीत के दौरान पंजाब के स्पेशल डीजीपी नरेश अरोड़ा ने अपने पुलिस सफर, सरकार की प्राथमिकताओं और विभागीय कार्यशैली से जुड़ी कई अहम जानकारियां...
Translate »
error: Content is protected !!