मंत्री हरभजन सिंह ETO के काफिले में हुआ गंभीर हादसा : चार गनमैन और कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

by

गुरदासपुर – पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO का काफिला आज एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी पायलट गाड़ी एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे उनके चार गनमैन और कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मंत्री हरभजन सिंह ETO आज दीनानगर में बाढ़ प्रभावितों को चेक वितरित करने के लिए जा रहे थे। उनके कार्यक्रम तीन स्थानों पर निर्धारित थे। पहले कार्यक्रम के बाद, वे कलानौर की ओर बढ़ रहे थे, तभी उनके काफिले में एक गाड़ी घुस गई। हादसे के तुरंत बाद, मंत्री ने अपने काफिले को रोकने का आदेश दिया और उनकी टीम ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया। यह घटना कलानौर-गुरदासपुर रोड पर अड्डा नड़ांवाली के निकट हुई। उस समय मंत्री काफिले में मौजूद थे, साथ ही अधिकारियों की एक टीम भी थी। घायल जवानों और कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, चार गनमैन में से तीन को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

दुर्घटना इतनी भयानक थी कि पायलट जिप्सी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर और उसके बगल की सीट पूरी तरह से दब गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में बीपीईएस का तीन वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू करने की मनजूरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने सिख एजुकेशनल काउंसिल के प्रबंधन में चल रहे श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में चालू सत्र से शारीरिक शिक्षा विभाग में बीपीईएस का तीन वर्षीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव का शेड्यूल…इस दिन जारी हो सकता : जानें कितने चरणों में वोटिंग की संभावना

नई दिल्ली : भारतीय चुनाव आयोग  के अधिकारी चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए देश के कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि 13 मार्च के बाद...
पंजाब

लड़कीं को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने 20 वर्षीय लड़कीं को बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर भगाने के आरोप में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस को दिए बयान में लड़कीं...
पंजाब

आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अधिकारियों को सिविल सर्जन डॉ रंजीत सिंह होशियारपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देश।     

 होशियारपुर 20 फ़रवरी (मनजिंदर कुमार पेंसरा ): आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में अधिकारियों को जारी दिशा-निर्देश देते सिविल सर्जन होशियारपुर ने बताया कि यह योजना पंजाब में 20 अगस्त, 2019 से शुरू...
Translate »
error: Content is protected !!