कनाडाई गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भारत ने किया आतंकी घोषित, रॉकेट हमले का है आरोपी, पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ ​​रिंदा का करीबी

by

खालिस्तानी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्य लखबीर सिंह लांडा को गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित कर दिया है। 33 साल का कनाडाई गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा 2021 में मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट हमले की योजना बनाई थी। इसके अलावा भी वो कई अन्य आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है।   बता दें कि पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला लांडा 2017 में कनाडा भाग गया था। उसे पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ ​​रिंदा का करीबी माना जाता है, जिसने बीकेआई से हाथ मिला लिया था।

कौन है लांडा :  लांडा को लेकर गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा, जो वर्तमान में कनाडा के एडमोंटन, अल्बर्टा में रहता है, बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबंधित है। सीमा पार एजेंसी द्वारा समर्थित लांडा कंधे पर रखे जाने वाले रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड के माध्यम से आतंकवादी हमले में शामिल था।पंजाब खुफिया मुख्यालय मोहाली में है और पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सीमा पार से अलग-अलग मॉड्यूलों को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), हथियार, विस्फोटकों की आपूर्ति करने के काम में भी शामिल रहा है।

                               लांडा मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है, लेकिन पिछले कुछ सालों से कनाडा में रह रहा है।वह भारत के खिलाफ साजिश रचने में शामिल रहा है. इस साल सितंबर में, पंजाब पुलिस ने कनाडा स्थित आतंकवादी के करीबी सहयोगियों से जुड़े 48 स्थानों पर छापेमारी की थी।  यह कार्रवाई 21 सितंबर को एक व्यापारी पर दो हमलावरों द्वारा हमला किए जाने के बाद हुई. व्यापारी ने कहा था कि उसे किसी ऐसे व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को लांडा के करीबी होने का दावा किया था और 15 लाख रुपये की मांग की थी. छापेमारी के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था.।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 बहनों के इकलौते भाई की तेजधार हथियारों से हत्या : नशा बेचने का करता था विरोध

बठिंडा :  तस्करों पर सरकार की कार्रवाई जारी है लेकिन उनके हौसले कम नहीं हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बठिंडा में सामने आया है। जिले की मौड़ मंडी के वार्ड-10 दस में...
article-image
पंजाब

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शंभू बार्डर पर पकड़ी 38 किलो अफीम : लुधियाना का एक व्यक्ति कार से पंजाब लेकर आ रहा था सप्लाई

चंडीगढ़  :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  की टीम ने एक गप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भारी मात्रा में अफीम पकड़ने में सफलता दर्ज की है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को सूचना मिली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने कहा टोपी की राजनीति से बाहर निकलें : शिमला में जी-20 सम्मेलन के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल नहीं

दिल्ली : मुख्य सचिवों के सम्मेलन में भाग लेने गए हिमाचल के अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टोपी की राजनीति से बाहर निकलें और समय के साथ अपने में बदलाव लाएं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं वो 1 करोड़ युवा जिन्हें हर महीने 5000 रुपए मिलेंगे…….क्या है योग्यता?

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिक्षा और युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। अपने बजट भाषण में उन्होंने नौकरियों और स्किल से जुड़ी 5 पीएम पैकेज स्कीम्स का जिक्र किया। इसमें...
Translate »
error: Content is protected !!