5 करोड़ की रंगदारी लॉरेंस का भाई बता मांगी गई थी कुछ दिन पहले : अब कपूरथला में NRI के घर के बाहर फायरिंग

by

कपूरथला :  गांव कोकलपुर में एनआरआई के घर के बाहर फायरिंग से दहशत फैल गई। कुछ दिन पहले ही पांच करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी गई थी। आरोपी ने अपनी पहचान लॉरेंस बिश्नोई के भाई के रूप में बताई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कपूरथला जिले के गांव कोकलपुर निवासी एनआरआई के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। एनआरआई से 14 नवंबर को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उस समय थाना कोतवाली की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब गुरुवार रात एनआरआई के घर के बाहर फायरिंग हुई है।
एनआरआई परिवार को 14 नवंबर को शाम साढ़े सात बजे विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बताकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने गुरविंदर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला का कहना है कि पूरे मामले की जांच एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता खुद कर रही हैं। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं।

कानून-व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल नियंत्रण में की खुली पोल  : एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने  शुक्रवार को दावा किया था कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल नियंत्रण में है। वहीं उन्होंने सूबे भर में पिछले एक साल में 49 गैंगस्टर के एनकाउंटर को उन सभी आपराधिक तत्वों के लिए खुली चेतावनी करार दिया है, जो कानून को हाथ में लेते हैं और पुलिस पर गोली चलाने का दुस्साहस करते हैं। एडीजीपी ने कहा था कि गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी रहेगा। सूबे की जेलों में भी मोबाइल, नशा और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए विभाग में उच्चस्तरीय कार्य जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बैंकिंग व फाईनेंशियल सैक्टर के इच्छुक 53 नौजवानों की हुई प्लेसमेंट, 16 किए गए शार्ट लिस्ट

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत आज बैकिंग व फाइनेंशियल सैक्टर में जाने के इच्छुक नौजवानों के लिए जिला रोजगार ब्यूरो में लगाया...
article-image
पंजाब

रंधावा का अमित शाह को पत्र : ‘पंजाब को बदनाम न करें’, ड्रोन-ड्रग्स और गैंगस्टर नेटवर्क पर उठाए सवाल

भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा पर साधा निशाना; कहा- बॉर्डर पर ड्रोन नहीं रुक रहे तो कार्रवाई कौन करेगा? अमृतसर: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब...
article-image
पंजाब

दलविंदर सिंह परमार के प्रयासों से 213 मरीजों ने ली दवाई : सुखजीत सिंह ड्रोली

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दलविंदर सिंह परमार, एक प्रमुख व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता, मायो पट्टी गांव में जन्मे, ब्रिटेन से मानवता की सेवा को सच्ची सेवा मानते हुए शहीद बाबा खेम सिंह जी चैरिटेबल डिस्पेंसरी...
article-image
पंजाब

चक फूलू गांव के लोगों ने गाडी की तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने के कारण गढ़शंकर चंडीगढ़ सड़क पर यातायात जाम किया

गढ़शंकर, 8 सितंबर  : गढ़शंकर चंडीगढ़  मुख्य मार्ग पर स्थित चक फूलू गांव में गगांववासियों ने एक युवक के गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद कथित दोषियों के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!