कनाडा की पैराग्लाइडर पायलट की मौत : कड़ाके की ठंड और शव के पास गुजारी रात

by

शिमला :   हिमाचल प्रदेश में विश्वविख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने के बाद धर्मशाला के ऊपरी क्षेत्र त्रियुण्ड की पहाड़ियों में लापता हुई विदेशी महिला पैराग्लाइडर पायलट की मौत हो गई है। इस घटना के बाद महिला पायलट की डेड बॉडी को रेस्क्यू कर टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया है। कनाडा की रहने वाली उक्त महिला पायलट का अंतिम संस्कार भी बीड़ में ही किया गया।

महिला पायलट के बॉय फ्रेंड ने बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन से आग्रह किया है कि उनकी दोस्त मेगन का अंतिम संस्कार यहीं किया जाए। 27 वर्षीय कनाडाई पैरा पायलट का दुखद अंत हर किसी के लिए काफी कष्टदायक है। बीपीए के प्रतिनिधि एवं रेस्क्यू टीम के सदस्य सुरेश ठाकुर ने बताया कि उक्त महिला पायलट का अंतिम संस्कार दोपहर बाद बीड़ में ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह काफी दुखद है कि एक विदेशी महिला पायलट की हादसे में मौत हो गई।

गौरतलब है कि बीते रविवार को उड़ान भरने के बाद कनाडा की पायलट 27 वर्षीय मेगन एलिजाबेथ रॉबर्ट्स लापता हो गई थी। हालांकि बाद में उसके जीपीएस सिस्टम से पता चला कि वह धर्मशाला के ऊपरी क्षेत्र त्रियुण्ड की पहाड़ियों में कहीं फंस गई है। इसके बाद अगले दिन सोमवार को उनकी खोज के लिए एक निजी हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी मौत ही चुकी थी। बाद में रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पंहुची और उनकी डेड बॉडी को पहाड़ी से रिकवर किया। लापता महिला पायलट कनाडा की रहने वाली थी जिनका नाम सुश्री मेगन एलिजाबेथ रॉबर्ट्स है।

रेस्क्यू टीम के सदस्य राहुल सिंह को हेलिकॉप्टर के जरिये 19 अक्तूबर को सबसे पहले ऊंची चोटी पर उतारा गया था। इस दौरान राहुल रात को ही 27 वर्षीय कनाडाई महिला पैराग्लाइडर के शव तक पहुँचने में कामयाब रहे। हालांकि, वह अकेले शव को नहीं निकाल सकते थे और ऐसे में वहीं पर रात को रुके। माना जा रहा है कि महिला पायलट मेगन की मौत चोटिल होने और फिर कड़ाके की ठंड होने की वजह से चली गई। क्योंकि घटनास्थल समदंर तल से करीब 3900 की ऊंचाई पर स्थित था।

जानकारी के अनुसार मेगन ने रविवार प्रातः 9:45 बजे बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग स्थल से उड़ान भरी थी। इसके बाद वह लंबी दूरी तय करते हुए ऊपरी धर्मशाला (त्रियुंड) की धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं में लापता हो गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनएसआईसी और एनटीपीसी के प्रयासों से महिलाएं बन रही सवाबलम्बी : बटवाड़ा में 25 महिलाओं को करवाया ड्रैस मैकिंग का 6 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण

मंडी, 2 फरवरी। एनटीपीसी कोलडैम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) मण्डी के माध्यम से सामुदायिक विकास कार्यों के अंतर्गत मण्डी जिला के सूदूर गाँव बटवाड़ा में 25 महिलाओं को...
article-image
पंजाब

गांव चूहड़ पुर में सतगुरु कबीर साहिब जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक  मनाया : श्री गुरु रविदास वेलफेयर स्पोर्ट्स क्लब रजि. द्वारा समस्त कस्बा निवासियों के सहयोग से  गया मनाया

गढ़शंकर।  गांव चूहड़ पुर में श्री गुरु रविदास वेलफेयर स्पोर्ट्स क्लब रजि. द्वारा समस्त कस्बा निवासियों के सहयोग से सतगुरु कबीर साहिब जी का प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कहते थे हम किसानों के साथ, आज हुए बेनकाब: सरवन सिंह पंधेर

चंडीगढ़, 10 दिसंबर : किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मंगलवार को कहा, ” कल तक का समय हमने सरकार को बातचीत के लिए दिया था।  लेकिन, अब सरकार का समय खत्म हो चुका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को चब्बेवाल में बड़ा झटका : कांग्रेस के हल्का इंचार्ज सहित 2 बड़े नेता आप मे शामिल

होशियारपुर। चब्बेवाल में उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जब कांग्रेस के हलका इंचार्ज कुलविंदर सिंह रसूलपुर सहित दो बड़े नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। जिससे पहले से कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!