कनाडा : नौकरी के बहाने लड़कियों से करता था रेप , 47 साल का पंजाबी शख्स अरेस्ट

by

कनाडा की पुलिस ने एक पंजाबी व्यक्ति को नौकरी के बहाने लड़कियों के साथ रेप करने के मामले में गिरफ्तार किया है. यह व्यक्ति फर्जी कंपनी का मालिक या भर्ती करने वाला (रिक्रूटर) बनता था। फिर कनाडा के लोकप्रिय क्लासिफाइड पोर्टल Kijiji जैसे प्लेटफॉर्म पर आसान नौकरी के विज्ञापन देता था, जिसमें सिर्फ लड़कियों को निशाना बनाया जाता था।

जब लड़कियां उसके साथ मिलने आतीं तो उन्हें सुनसान जगह पर ले जा कर जबरदस्ती करता था. 47 साल के तजिंदर धालीवाल की ये करतूतें उस वक़्त सामने आईं, जब 2 लड़कियां पुलिस के पास गईं. एक लड़की ने तो कह दिया कि तजिंदर ने नौकरी के बदले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। उसने कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया. इसी कारण जब पुलिस ने उसको 26 जनवरी को गिरफ्तार किया तो उसकी फोटो भी जारी की गई, ताकि कोई और लड़की जो उसके जाल में फंस सकी हो, वो पुलिस को इस बारे में बता सके।

ऑनलाइन वेबसाइट पर नौकरी का देता था विज्ञापन: ब्रैम्पटन पुलिस ने बताया कि दोषी तजिंदर धालीवाल काफी चालाक था. हॉल्टन रीजनल पुलिस की जांच में पता लगा कि तजिंदर धालीवाल प्रोफेशनल क्रिमिनल की तरह काम कर रहा था ताकि पुलिस की पकड़ से बचा रहे । वो ऑनलाइन क्लासिफाइड वेबसाइट पर डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए विज्ञापन देता था. इन विज्ञापनों में लड़कियों की मांग की जाती थी जो डेटा एंट्री कर सकें. इसलिए किसी किस्म की योग्यता नहीं रखी जाती थी. फ्रेशर्स को नौकरी के लिए भरमाया जाता था।

इंटरव्यू के बहाने टैक्सी में बिठाया : ब्रैम्पटन पुलिस ने बताया कि तजिंदर धालीवाल ने संपर्क करने के लिए नंबर दिया था. जैसे ही उसके नंबर पर फ़ोन आता, वो लड़की को पता देता और बुलाता. फिर उसको इंटरव्यू के बहाने अपनी टैक्सी में बिठा कर सुनसान जगह पर ले जाता. लड़कियों की शिकायतों के मुताबिक, जब सुनसान इलाका आता, तजिंदर टैक्सी रोक देता और नौकरी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता।

लड़कियां को सुनसान जगह ले जाता था आरोपी : कनाडा पुलिस के मुताबिक, तजिंदर इंटरव्यू के बहाने लड़कियों को मिल्टन और हॉल्टन हिल्स के दूर-दराज और सुनसान इंडस्ट्रियल पार्किंग एरिया में ले जाता था. पुलिस की रिपोर्ट में दर्ज है कि तजिंदर लड़कियों को ऐसी जगहों पर ले जाता, जहां उनके लिए किसी से मदद मांगना बहुत मुश्किल हो. मिल्टन और हॉल्टन हिल्स जैसे इलाके इसलिए चुने जाते थे, ताकि लड़कियां चीखें-चिल्लाने के बावजूद भी कोई मदद के लिए ना आ सके।

2 लड़कियों की आपबीतियों से हुआ खुलासा :  इस संबंध में हॉल्टन पुलिस के पास 2 लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई. पुलिस रिपोर्ट में एक लड़की ने बताया कि तजिंदर के दिए ऐड पर उसने फ़ोन किया तो उसको एक जगह पर बुलाया. फिर उसको पिक करके सुनसान जगह पर ले गया. यहां उसके साथ जबरदस्ती की गई।

‘रिलेशन बनाओ नहीं तो जॉब नहीं मिलेगी’ : दूसरी लड़की ने बताया कि दिसंबर 2025 को उसने नौकरी के लिए फ़ोन किया. इस पर तजिंदर ने नौकरी वाली साइट दिखाने के बहाने उसको टैक्सी में बैठा लिया. वो उसको ब्रैम्पटन शहर से कई किलोमीटर दूर एक इंडस्ट्रियल साइट पे ले गया. पहाड़ी रास्ते में सुनसान जगह पर गाड़ी रोक दी. तजिंदर से कारण पूछने पर कहा,” मेरे साथ रिलेशन बनाओ, नहीं तो नौकरी नहीं मिलेगी.” ये सुनकर वो हैरान रह गई. तजिंदर ने यहां उसके साथ जबरदस्ती की।

गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद जमानत मिली : ब्रैम्पटन पुलिस ने बताया कि लंबी जांच और सुराग इकट्ठा करने के बाद 26 जनवरी 2026 को पुलिस ने तजिंदर धालीवाल को ब्रैम्पटन से गिरफ्तार कर लिया. उस पर रेप और नौकरी के बदले यौन सेवा की मांग जैसी धाराएं लगाई गईं. कनाडा में रेप कानून कमजोर होने के कारण तजिंदर को 27 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई के तुरंत बाद जमानत मिल गई।

कनाडाई कम्युनिटी में जमानत पर गुस्सा :केवल 24 घंटों में तजिंदर की गिरफ्तारी और फिर कोर्ट से जमानत मिलने के कारण कनाडा की लोकल कम्युनिटी में गुस्सा है. उनका कहना है कि रेप गंभीर अपराध है. इस मामले में प्रवासियों के लिए कनाडा सरकार को कड़े नियम बनाने चाहिए ताकि वो इस तरह आसानी से बाहर ना निकल सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए 10वां विशाल भंडारे का शुभारंभ

लगातार सवा महीना तक चलेगा भंडारा गढ़शंकर ; श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समूह इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा...
article-image
पंजाब

14 साल की नाबालिग संग दरिंदगी : समोसे लेने गई, फिर बनी हवस का शिकार

लुधियाना :  समोसे लेने बजार गई किशोरी के साथ उसके परिवार के जानकार ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 7 में पीड़िता की मां के...
article-image
पंजाब

अमृतसर के दिग्गज कांग्रेस नेता जग्गा आम आदमी पार्टी में शामिल : जग्गा ने अमृतसर की मजीठा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अमृतसर के दिग्गज कांग्रेस नेता जगविंदर पाल सिंह जग्गा आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। जग्गा...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस कांस्टेबल गुरसिमरन बैंस बने वायुसेना अधिकारी : सीएम मान ने दी बधाई

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के लिए यह गौरव का क्षण है. राज्य पुलिस विभाग के एक कांस्टेबल ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर वह मुकाम हासिल किया है जो हर युवा...
Translate »
error: Content is protected !!