कनाडा में कई जगहों पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग बोला- हमारा तरीका गलत, लेकिन इरादा नहीं

by
कनाडा में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक देखने को मिला है. बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर देश में फायरिंग करवाई है. कई जगहों पर फायरिंग हुई. लॉरेंस गैंग से जुड़े फतेह पुर्तगाल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस अटैक का दावा किया है।  पोस्ट में कहा गया कि नवी तेसी नाम के एक शख्स ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 5 मिलियन वसूले हैं. इसलिए उसके ठिकानों पर हमने फायरिंग करवाई है।

फायरिंग की ली जिम्मेदारी :  फतेह पुर्तगाल ने पोस्ट में लिखा, मैं फतेह पुर्तगाल. जो भी कनाडा में लॉरेंस गैंग के नाम पर वसूली और शूटिंग कर रहे हैं उनकी जिम्मेदारी अब हम ले रहे हैं. पोस्ट में कुछ जगहों का पता लिखा है, (थेशी एंटरप्राइज 1254, 110 एवेन्यू), (मकान संख्या 2817, 144 स्ट्रीट), (13049, 76 एवेन्यू यूनिट संख्या 104, स्विफ्ट 1200 एएम) साथ ही आगे कहा गया, ये सभी जगहें नवी तेसी के स्वामित्व में हैं और पिछले 3 दिनों से इन जगहों पर शूटिंग हम करवा रहे हैं।

क्यों पड़े हैं शख्स के पीछे?  पोस्ट में आगे कहा गया, नवी तेसी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर गायकों से जबरदस्ती 5 मिलियन वसूले हैं. इसलिए हम उसके पीछे पड़े हुए हैं. हम मेहनती लोगों से दुश्मनी नहीं रखते. जो भी मेहनत करके अपनी रोजी कमा रहे हैं और हमारे नौजवानों की इज्जत करते हैं उनसे हमारा कोई झगड़ा नहीं. अगर आगे किसी ने कोई गलत खबर फैलाई, तो जिन व्यापारियों की जान या व्यापार को नुकसान पहुंचा उसकी जिम्मेदारी आप लोगों की होगी, हमारी नहीं. हमारा तरीका शायद गलत लग सकता है, लेकिन हमारा इरादा गलत नहीं।

कनाडा सरकार ने आतंकवादी किया घोषित :  हाल ही में कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई को आतंकवादी घोषित किया है. कनाडा की सरकार ने कहा कि यह गिरोह भारत में है और इसका नेता जेल में रहते हुए भी मोबाइल से अपराध को अंजाम देता रहा है. सिर्फ भारत में ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 700 गुर्गे एक्टिव हैं, जो डकैती से लेकर जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल हैं।

कौन है लॉरेंस बिश्नोई?  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का असली नाम बलकरन बराड़ है. उसका जन्म 12 फरवरी 1993 को पंजाब के फाजिल्का के गांव दुत्रावली में हुआ था. बलकरन ने यूनिवर्सिटी के दिनों से अपराध की दुनिया में कदम रखा. फिर अपराध की दुनिया में वो लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मशहूर हुआ। अब तक लॉरेंस बिश्नोई का नाम कई बड़े मामलों में आ चुका है और वो अक्सर सुर्खियों में रहता है. जैसे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, महाराष्ट्र के राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, सुखदेव सिंह गुग्गामेरी की हत्या, सलमान खान को जान से मारने की धमकी को लेकर उसका नाम सामने आता रहा है. हालांकि, लॉरेंस फिलहाल गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती जेल में बंद है।        

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर के वीस वर्षीय चिराग सोनी की डेंगू से मृत्यु

गढ़शंकर: शहर के प्रसिद्ध किरयाना व्यापारी राकेश (हैप्पी) सोनी को उस वक्त गहरा आघात लगा जब उनके नौजवान पुत्र चिराग सोनी (20) की डेंगू मृत्यु हो गई। परिवारिक सदसयो ने बताया कि बीती शाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में 105 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

ज्वालामुखी :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के भडोली कटियारा में लगभग 105 करोड़ रुपये की लागत की 19 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। ज्वालामुखी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

एएम नाथ। शिमला : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पारंपरिक गद्दी वेशभूषा चोला-डोला पहनकर मुख्य सचेतक पठानिया ने किया लोक नृत्य : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने ज़िला स्तरीय छतराड़ी जात्र मेले में भाग लिया 

क्षेत्र की पारंपरिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का समावेश  है ऐतिहासिक छतराड़ी जातर मेला एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य  सचेतक  केवल सिंह पठानिया ने आज माँ शिव-शक्ति  के छतराड़ी स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!