कनाडा में घर नहीं खरीद सकेंगे : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने विदेशी नागरिकों के कनाडा में घर खरीदने पर प्रतिबंध दिया लगा

by

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने विदेशी नागरिकों के कनाडा में घर खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2021 के चुनाव अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए प्रॉपर्टी को लेकर यह प्रस्ताव रखा था। कनाडा में बढ़ती कीमतों की वजह से कई लोगों की पहुंच से घर खरीदना बाहर हो चुका था और हालात यह थे कि कनाडा के मूल नागरिक जो घर पहले चार लाख डॉलर का खरीदते थे, वह उनको 10 लाख डॉलर से भी अधिक में मिल रहा है। स्थानीय लोगों को अधिक घर उपलब्ध कराने के मकसद से विदेशियों के घर खरीदने पर रोक लगा दी गई है।
थंडरबे में रियल इस्टेट का कारोबार करने वाले कुनाल कोहली का कहना है कि चीन और भारत के कई इलाकों से अरबों रुपये कनाडा के रियल इस्टेट में निवेश होने से घरों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। पीएम ट्रूडो की सरकार ने पहले ही काफी कदम उठाए थे लेकिन कारगर साबित न होने के कारण यह कदम दो साल के लिए उठाया गया है।
पहले घर पर ब्याज की दर 1.5 फीसदी प्रतिवर्ष थी लेकिन एक साल में ही छह फीसदी के आसपास कर दिया गया ताकि रियल इस्टेट और घरों की खरीद में गिरावट आ सके। इसके बाद यह भी तय किया गया था कि दूसरा घर खरीदने पर अधिक टैक्स देना होगा लेकिन यह जमीनी स्तर पर अधिक सफल नहीं हुआ। कनाडा के टोरंटो में रियल इस्टेट कंपनी चलाने वाले दीप संघा का कहना है कि ओंटारियो में घरों की कीमत काफी बढ़ गई थी। पश्चिमी एशिया से भारी संख्या में लोगों का कनाडा में निवेश व प्रवेश हुआ है। चीन के लोगों ने काफी पैसा निवेश किया है। इससे घरों की कीमतों में उछाल आया है। दीप संघा का कहना है कि यह फैसला उन लोगों पर लागू नहीं होगा जो कनाडा में पीआर ले चुके हैं या वर्क परमिट पर हैं।
कनाडा के ओंटारियो में रियल इस्टेट कारोबारी सुमित सिंह का कहना है कि सरकार का कदम सराहनीय है और इससे कम से कम उन लोगों को फायदा मिलेगा, जो मंहगा होने के कारण घर नहीं खरीद सकते थे। एक-दो साल में कनाडा में दाम दोगुना से अधिक हो गए थे, जिसे लेकर कनाडा के नागरिकों में रोष पैदा हो रहा था कि वह घर खरीद नहीं पा रहे हैं, इतना पैसा कहां से लाया जाए?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

क्लब वर्ग में टीएसयूनाईटेड व आरसीएफ कपूरथला, कालेज वर्ग में जीएनए यूनिवर्सिटी फगवाड़ा वमंगलवार को खेलेंगे सेमीफाइनल मैच : बीएएम खालसा कालेज गढ़शंकर और फुटबाल एकेडमी पालदी आरजी फुटबाल क्लब मोहाली

राज्यस्तरीय 60वा प्रिंसिपल हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट। माहिलपुर : खालसा कालेज माहिलपुर के खेल मैदान में प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 60वे राज्यस्तरीय...
पंजाब

अकाली नेता बीबी जोश के बेटे के उड़े होश….दुकानदार पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज..एसएचओ बलविदर सिंह जौड़ा को सस्पेंड करके लाइन हाजिर

  होशियारपुर : सिटी पुलिस ने रेलवे रोड पर मेडिकल स्टोर के मालिक व उसके परिवार को पीटने के आरोप में शामचौरासी की पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी महिदर कौर जोश के...
article-image
पंजाब

पुलिस द्वारा छापामारी करते हुए हैरोइन का धंधा करने वाले 20 लोगों को किया गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब में नशे कोलेकर सरकार अब गंभीर नजर आ रही है मंगलवार को मुख्यमंत्नी भगवत सिंह मांन द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लापरवाही से महिला की मौत-निजी अस्पताल में सरकारी डॉक्टर ने किया ऑपरेशन

रोहित जसवाल। ऊना/ नंगल :   रक्कड़ कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद सोमवार देर रात स्वजनों ने जमकर रोष व्यक्त...
Translate »
error: Content is protected !!