सीएम के आवास से कुछ ही दूरी पर बम मिलने से हड़कंप : बम एक्टिव है इसलिए एहतियातन इसे फाइबर के ड्रम में रख चारों तरफ सैंड बैग रख दिए गए

by

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा सीएम के आवास से कुछ ही दूरी पर बम मिलने से हड़कंप मच गया है। यह बम सेक्टर-2 में स्थित राजिंदरा पार्क में मिला है। पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्‌टर के आवास हैं। कुछ दूरी पर हेलीपैड भी है, जहां पंजाब के सीएम का हेलिकॉप्टर लैंड करता है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच चुके हैं। वहीं बम स्क्वायड और सेना की टीम को भी बुलाया गया है। बता दें कि यह पूरा इलाका ही बेहद संवेदनशील है। पास में ही पंजाब और हरियाणा की विधानसभा, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट व सचिवालय और मंत्रियों के आवास हैं। पुलिस को बम मिलने की सूचना बाग के अंदर लगे ट्यूबवेल के ऑपरेटर ने दी है। चंडीगढ़ और मोहाली की पुलिस मौके पर मौजूद है। बम के नजदीक ही पंजाब सीएम का हेलीपैड भी है। बम के आसपास रेत से भरी बोरियों को रख दिया गया है। पूरे इलाके को भी सील कर दिया गया है।
फाइबर के ड्रम में रख दिया गया :
बम एक्टिव है इसलिए एहतियातन इसे फाइबर के ड्रम में रख दिया गया है। इसके चारों तरफ सैंड बैग रख दिए गए हैं। चंडी मंदिर आर्मी को इसकी जानकारी दे दी गई है। वहीं कुछ जवान सुरक्षा के लिए यहां तैनात किए गए हैं।
बम को डिफ्यूज करने का ऑपरेशन कल सुबह :
आर्मी को सूचना काफी देरी से मिली। ऐसे में अब अंधेरा होने के चलते बम को डिफ्यूज करने का ऑपरेशन कल सुबह ही किया जाएगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्ट्राइक करने की स्थिति में यह बम फट सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में अपनी तानाशाही बंद करे मुख्यमंत्री, तुगलकी फैसले पर विचार करे सरकार : जयराम ठाकुर 

युक्तिकरण के बहाने सरकार बिजली बोर्ड से भी नौकरियां खत्म करना चाहती हजारों लोग सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे हैं और सरकार मान नहीं रही एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी...
article-image
पंजाब

62वें ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के तीसरे दिन हुए जबरदस्त मुकाबले

-खालसा कॉलेज माहिलपुर और दिल्ली फुटबॉल क्लब अगले दौर में पहुंचे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा उपचुनाव में हुई 65 प्रतिशत से अधिक वोटिंग, 55 हजार 408 ने डाला अपना वोट- शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान : 13 जुलाई को जनता का मूड़ काउंटिंग के बाद पता चलेगा

राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :   देहरा विधानसभा उपचुनाव में 65.42 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डालकर निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा में विधानसभा उपचुनाव...
article-image
पंजाब

फुटबाल टूर्नामेंट : रहहली ने रामपुर को 45-4, कहारपुर ने मजारा डिंगरिया को 6-5 व भुलेवाल राठा ने पालदी को 6-5 से किया चित

संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब के सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का पांचवा दिन माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब कहारपुर के प्रधान हरमनजोतसिंह ख़ाबडा व चैयरमेन संत बाबा साधू सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!