कनाडा में युवक की हृदय गति रुकने से मौत : होशियारपुर जिले  के गांव घोघरा का रहने वाला था

by

ट्रांटों(कनाडा)  :  होशियारपुर जिले  के गांव घोघरा के एक नौजवान कर्णवीर सिंह बाजवा  की कनाडा में हृदय गति रुकने से मौत हो गई।  मौत की खबर के बाद पूरा परिवार सदमे में है।युवक के चाचा सतपाल सिंह बाजवा ने बताया कि कर्णवीर सिंह बाजवा इकलौता बेटा था। चार साल पहले पढ़ाई करने कनाडा भेजा था। मेरे ओर छोटे भाई के बेटे भी कनाडा में ही थे। चार वर्ष बाद सभी भाई कनाडा के शहर ट्रांटों में इकट्ठा हुए थे। सुबह जब कर्णवीर को उठाया तो वह नहीं उठा। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह कर्णवीर की मौत की खबर बेटे ने फोन कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव को भारत लाया जाएगा।  कर्णवीर सिंह के पिता जसवंत सिंह का निधन 2010 में एक सड़क हादसे में हो गया था। वह विजिलेंस विभाग में कार्यरत थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश : मैगज़ीन और गोला बारूद सहित .32 बोर के छह अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद

अमृतसर : स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल अमृतसर ने अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में विदेशी मूल के आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा के दो साथियों को गिरफ़्तार...
article-image
पंजाब , समाचार

संयुक्त किसान मोर्चा ने महिला पहलवानों के पक्ष में मोदी सरकार का शाहपुर व बीनेवाल में पुतला फूंका

गढ़शंकर । संयुक्त किसान मोर्चा व कुल हिंद किसान किसान सभा ने न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के पक्ष में शाहपुर गांव में धरने के दौरान आज मोदी सरकार...
article-image
पंजाब

सीएचसी बीनेवाल में मरीजों को आयोडीन के महत्व के बारे में किया जागरूक : आयोडीन युक्त नमक के इस्तेमाल और सही रखरखाव की दी जानकारी

गढ़शंकर।  सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों तथा सीएचसी बीनेवाल के एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार के नेतृत्व में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीनेवाल में मरीजों को आयोडीन के महत्व के बारे...
Translate »
error: Content is protected !!