कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

by

नई दिल्ली :23 सितम्बर: भारत सरकार ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों तथा विद्यार्थियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची द्वारा किए गए एक ट्वीट में कहा गया है कि कनाडा में नफरती अपराध, क्षेत्रीय हिंसा तथा भारत विरोधी गतिविधियों की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है।
विदेश मंत्रालय तथा कनाडा में उनके हाई कमिशन कौंसलेट ने इन घटनाओं को कनैडियन अधिकारियों के पास उठाया है तथा उन्हें उपरोक्त अपराधों की जांच करने तथा बनती कार्रवाई करने का आग्रह किया है। कनाडा में इन अपराधों के आरोपियों को अभी तक न्याय के कटघरे में नहीं लिया गया।
भारत सरकार की एडवाइजरी में आगे कहा गया है, उपरोक्त अपराधों की बढ़ रही घटनाओं के मद्देनजर, कनाडा में भारतीय नागरिकों तथा भारत के विद्यार्थियों,यात्रा/शिक्षा के लिए कनाडा आने वाले भारतीयों को सावधानी बरतने तथा सुचेत रहने की सलाह दी जाती है। कनाडा में रहने वाले भारतीय नागिरक तथा विद्यार्थी ओटावा में भारत के हाई कमीशन अथवा टोरांटो तथा वैनकूवर में भारत के कौंसलेट जनरल से साथ अपनी संबंधित वैबसाइटें अथवा ‘मदद पोटर्ल’ द्वारा रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन भारत के हाई कमीशन तथा भारत के कौंसलेट जनरल को किसी भी जरुरत अथवा एमरजैंसी की स्थिति में कनाडा में अपने नागरिकों के साथ बढिय़ा ढंग से संपर्क करने के समर्थ बनाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सतविंदर चौहान व सुनीता राणी को शादी की वर्षगांठ पर बधाई

गढ़शंकर : पदराणा के सतविंदर लाल चौहान व सुनीता राणी को उनकी 28 भी शादी की वर्षगांठ पर सतलुज ब्यास टाइम्स की और से वधाई। Share     
article-image
पंजाब , समाचार

राष्ट्रपति मुर्मू से सीएम भगवंत मान ने की मुलाकात : सात सांसदों की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की

नई दिल्ली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्य, जो पिछले महीने भाजपा में शामिल हो गए थे, अगर उनमें पर्याप्त साहस...
article-image
पंजाब

हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: CM के OSD राजबीर घुम्मन से जुड़े मामले की जांच CBI को CBI को FIR दर्ज कर जांच के निर्देश : दो महीने में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा

चंडीगढ़, 5 अक्तूबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से लगाए गए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की अब केंद्रीय...
article-image
पंजाब

Punjab Politics: अकाली दल से गठबंधन पर BJP ने खींची लकीर, 117 सीटों पर अकेले चुनाव का ऐलान; 2027 में चतुष्कोणीय मुकाबले के संकेत

सतीश पूनिया बोले- ‘BJP अपने दम पर सभी 117 सीटों पर लड़ेगी’; गठबंधन की अटकलों पर लगा विराम, AAP-कांग्रेस-अकाली दल के सामने भाजपा की नई रणनीति चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से...
Translate »
error: Content is protected !!