कनाडा सरकार भारतीय छात्रों से अटेंडेंस और मार्क्स तक पूछने लगी – भारतीय छात्रों वापस भेजे जाने का डर

by
कनाडा में भारतीयों पर लगातार हमले हो रहे हैं। तीन भारतीय छात्रों की हत्या के बाद दोनों देशों में तनाव और बढ़ गया है। उधर कनाडा की सरकार भी भारतीय छात्रों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
कनाडा में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को अब नई टेंशन हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक उनसे तरह-तरह के दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। छात्रों से ईमेल के जरिए स्टडी परमिट, वीजा, एजुकेशनल रिकॉर्ड, मार्क्स और अटेंडेंस मांगी गई है।
कनाडा के इमिग्रेशन रिफ्यूजी एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) डिपार्टमेंट के इस कदम की वजह से विदेशी छात्र डरे हुए हैं। कई छात्र ऐसे हैं जिनके पास दो साल का ही वीजा है। कनाडा ने विदेशी छात्रों को लेकर अपने नियम बेहद कड़े कर दिए हैं। एक छात्र ने बताया, मुझे ईमेल मिला तो मैं हैरान था। मेरा वीजा मई 2026 तक ही है। मुझे सारे दस्तावेज जमा करने को कहा गया है। यहां तक कि मेरी अटेंडेंस, मार्क्स और पार्ट टाइम काम का रिकॉर्ड भी मांगा गया था।
पिछले सप्ताह पंजाब के छात्रों को भी इस तरह के ईमेल मिले थे और उसे कहा या था कि वे आईआरसीसी के ऑफिस जाकर वेरिफाइ करवाएं। बता दें कि तीन भारतीय छात्रों की हत्या को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि यह भयानक त्रासदी हैे। भारतीय उच्चायोग इस मामले में पूरी जांच की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा था कि कनाडा में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसको लेकर भारतीय मिशन अधिकारियों के साथ संपर्क में है।
भारत और कनाडा में टेंशन लगातार बढ़ती ही जा रही है। बीते साल जस्टिन ट्रूडो ने बारत पर निज्जर की हत्या का बेबुनियाद आरोप लगाया था। इसके बाद भारत ने अपने उच्चायुक्त को ओटावा से वापस बुला लिया। इसके बाद कनाडा ने भी अपने अधिकारियों को वापस बुलाया। दोनों देशों में लगातार टकराव बढ़ता ही चला गया। एक तरफ भारत ने कहा कि कनाडा को पुख्ता सबूत मुहैया करवाने चाहिए। दूसरी तरफ कनाडा बेबुनियाद आरोप ही लगाता चला गया और सबूत भारत को नहीं सौंप पाया।
जस्टिन ट्रूडो की सरकार में खालिस्तानियों को हौसले बुलंद हैं। ऐसे में कई बार भारतीय मिशन पर हमला भी हुआ। कनाडा में भारतीय हिंदुओं के मंदिरों पर हमला किया गया। जस्टिन ट्रूडो की सरकार मूक दर्शक बनकर यह सब देखती रहती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वसुंधरा राजे से पंगा ले डूबा : राजस्थान में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष हारे

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर नतीजे आ गए हैं। भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कई सीटों पर चौंकाने वाले परिणाम आए हैं। प्रदेश में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष...
article-image
पंजाब

दिल्ली में आप -कांग्रेस के बीच बनी बात : सीट शेयरिंग का फॉर्मूला यह हो सकता !

 दिल्ली :  उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली में भी सीट बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार हो रहा है। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्षा मंत्री ने आईआईटी मंडी में स्वदेशी एआई-आधारित युद्ध रणनीतियों, एआई चिप्स और क्वांटम कंप्यूटिंग पर दिया जोर

एएम नाथ। मंडी, 24 फ़रवरी :  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने अपने 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता के अपने सफर को याद किया। संस्थान ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई),...
Translate »
error: Content is protected !!