राष्ट्रीय लोक अदालत में 15,968 मामलों का मौके पर हुआ निपटारा, 491051508 रुपए के अवार्ड हुए पास

by
– ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :    ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर की ओर से पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों के तहत आज ज़िले में वर्ष की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस लोक अदालत में क्रिमिनल कंपाउंडेबल अपराध, एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत मामले, बैंक रिकवरी एवं धन वसूली से संबंधित मामलों, लेबर विवाद, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के मामले (एमएसीटी), सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं (बिजली और पानी के बिलों से संबंधित विवाद), वैवाहिक विवाद, ट्रैफिक चालान, राजस्व मामलों और पेंशन सहित सेवा संबंधी मामलों आदि को शामिल किया गया।
इस लोक अदालत की अध्यक्षता ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश-कम- चेयरमैन ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल ने की। ज़िला एवं सत्र न्यायाधी दिलबाग सिंह जौहल एवं ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सचिव राज पाल रावल ने लोक अदालत के सभी बेंचों का निरीक्षण किया। इस दौरान बार एसोसिएशन, होशियारपुर के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने सहयोग प्रदान किया।
सीजेएम-कम-सचिव ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी राज पाल रावल ने बताया कि ज़िला होशियारपुर में कुल 26 बेंच बनाए गए। इनमें 11 बेंच होशियारपुर न्यायालय, 4 बेंच दसूहा, 3 बेंच मुकेरियां और 2 बेंच गरशंकर में लगाए गए। इसके अलावा रेवेन्यू कोर्ट के लिए 6 बेंचों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में कुल 19,985 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 15,968 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया और 491051508 रुपए के अवार्ड पास किए गए। पुलिस विभाग ने ट्रैफिक चालान के लिए विशेष हेल्प डेस्क लगाए, जिससे उपस्थित व्यक्तियों को चालान निपटाने में सुविधा हो।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान स्थायी लोक अदालत(जन उपयोगी सेवाएं) के चेयरमैन जगदीप सिंह मरोक की बेंच के प्रयासों से प्रोशतम लाल बनाम कुलबीर सिंह उर्फ बंटी” मामले का निपटारा किया। इसमें कंपनी द्वारा 6,30,000 रुपए का दावा किया गया था। दोनों पक्षों की सहमति से मामला 3,56,000 रुपए में सुलझाया गया।
सचिव ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने लोगों को अपील करते हुए बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा करने से समय और धन की बचत होती है। लोक अदालत के फैसले अंतिम होते हैं और इन पर कोई अपील नहीं की जा सकती। यह प्रक्रिया दोनों पक्षों के बीच सौहार्द बढ़ाती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

प्रशासन की रोक के बावजूद कारोबारी ने लगाया ‘iPhone का लंगर’

मीडिया के सामने 15 महिलाओं के नाम से निकाला ड्रॉ, 10 विजेताओं के घर मोबाइल पहुंचाने का दावा चंडीगढ़। पुलिस और प्रशासन की रोक के बावजूद कारोबारी राकेश त्रेहन ने सेक्टर-10 स्थित अपने घर...
article-image
पंजाब

पुलवामा के शहीदों को समर्पित गांव भज्जल में कैंडल मार्च निकाला

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर गांव भज्जल में पुलवामा के शहीदों को समर्पित कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च दौरान समूह नगर निवासियों ने भाग लेते मोदी सरकार खिलाफ नारेबाजी की...
article-image
पंजाब , समाचार

GOLD मैडल – होशियारपुर के 14 लड़कियों व लड़कों ने जीते स्वर्ण पदक : सुनाम (संगरूर) में आयोजित 20वीं पंजाब राज्य कुंग-फू-वुशु चैंपियनशिप में

गढ़शंकर : पंजाब कुंग- फू-वुशु एसोसिएशन, पंजाब द्वारा 28 और 29 अक्टूबर, 2023 को सुनाम (संगरूर) में 20वीं पंजाब राज्य कुंग-फू-वुशु चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन किया गया। जिसमें जिला होशियारपुर के अंडर-11 और अंडर-14...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी द्वारा गांव पड़च मुफ्त मेडिकल चेकअप कैम्प का उद्घाटन

खरड़: 19 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा साहिबजादा अजीत सिंह फ्री पॉलीक्लिनिक गांव पड़च में आयोजित मुफ्त मेडिकल चेकअप कैम्प का उद्घाटन किया गया। सांसद तिवारी...
Translate »
error: Content is protected !!