कपीआर के नाम पर शादी कर 47 लाख की ठगी : बठिंडा में पांच आरोपितों पर केस दर्ज

by

बठिंडा : विदेश में बसाने और कनाडा की पीआर दिलाने का झांसा देकर शादियां करवाने तथा लाखों रुपये खर्च करवाने के दो अलग-अलग मामलों में बठिंडा जिला पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किए हैं। दोनों मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।

पहले मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस में गुरु तेग बहादुर नगर निवासी गगनदीप गर्ग की शिकायत पर आरोपित प्रिया गर्ग, उसके पिता विजय कुमार और माता संतोष रानी निवासी गांव सुखांनद जिला मोगा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपितों ने उसकी शादी प्रिया गर्ग के साथ करवाई।

शादी के दौरान उससे करीब 17 लाख रुपये खर्च करवाए गए। इसके अलावा यह कहा गया कि प्रिया गर्ग कनाडा में स्थायी निवास (पीआर) की प्रक्रिया पूरी कर रही है और उसे भी कनाडा बुलाने के लिए करीब पांच लाख रुपये और खर्च होंगे।आरोप है कि यह राशि भी उससे ले ली गई।

पैसे लेकर मुकरा आरोपित :  शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि शादी और पीआर के नाम पर कुल 22 लाख रुपये खर्च करवाने के बाद आरोपित अपने वादे से मुकर गए और उसे विदेश नहीं ले जाया गया। पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इसी तरह दूसरा मामला थाना नेहियांवाला पुलिस में दर्ज किया गया है। बीबी वाला गांव निवासी कुलजीत सिंह ने शिकायत दी कि उसके बेटे जसवीर सिंह की शादी गांव महिमा सरजा निवासी गगनदीप कौर के साथ हुई थी। शादी से पहले दोनों परिवारों के बीच यह सहमति बनी थी कि विवाह का पूरा खर्च लड़के का परिवार वहन करेगा और बाद में लड़की उसके बेटे को कनाडा लेकर जाएगी।इस संबंध में लड़की के पिता तोता सिंह से भी बातचीत कर सहमति बनाई गई थी।

विदेश जाकर लड़की ने ससुराल से तोड़ा संपर्क :  शिकायत के अनुसार परिवार ने तय शर्तों के अनुसार शादी की और इस पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए। आरोप है कि शादी के बाद गगनदीप कौर कनाडा चली गई और वहां पहुंचकर ससुराल पक्ष से संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद लड़की और उसके परिवार ने पहले किए वादे को पूरा नहीं किया। पुलिस ने बाप-बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों मामलों में पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपिताें की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।गौरतलब है कि विदेश भेजने और पीआर दिलाने के नाम पर शादियों से जुड़े ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शादी से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें और किसी भी प्रकार की बड़ी धनराशि देने से पहले कानूनी सलाह अवश्य लें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मां को बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप में महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

गढ़शंकर, 11 दिसम्बर:  सुमन शर्मा पत्नी शिव कुमार निवासी गढ़ी मानसोवाल पुलिस थाना गढ़शंकर के बयानों के आधार पर गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में...
article-image
पंजाब

पैसों से भरा पर्स लौटा कर नौजवान ने इमानदारी की मिसाल पेश की

गढ़शंकर। अड्डा झुंगियां के नजदीक ईटों के भट्टे के सामने सड़क पर पैसों से भरा पर एक नौजवान ने उसके मालिक को लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर-उपायुक्त

ऊना, 16 मार्च – माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक आयोजित होगा। यह जानकारी चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मेला आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!