प्रदेश में विकास ठप, जनता से किए वादे भूली कांग्रेस सरकार : राजीव बिंदल

by

शिमला, 19 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर हिमाचल प्रदेश को आर्थिक संकट में डालने और जनता से किए वादों को भुलाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गए हैं और सरकारी संस्थानों को बंद कर जनता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
डॉ. बिंदल ने रविवार को एक बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार ने 1500 से अधिक स्कूल, कॉलेज, पीएचसी, सीएचसी और पटवार सर्कल बंद कर दिए हैं। इन संस्थानों को बंद कर जनता को स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे दुखद और निंदनीय बात यह है कि मुख्यमंत्री अब कांगड़ा में इन बंद संस्थानों का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के पास यदि धन की कमी है, तो लाखों-करोड़ों रुपये मंत्रियों के आलीशान कार्यालय बनाने में क्यों खर्च किए जा रहे हैं? उन्होंने सरकार पर दो वर्षों तक मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) रखने और उन पर करोड़ों रुपये खर्च करने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में महंगे वकीलों को खड़ा कर जनता के धन का अपव्यय किया है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि सरकार ने बड़ी संख्या में ओएसडी और सलाहकार नियुक्त कर राज्य के धन का दुरुपयोग किया है। उन्होंने सब्सिडी छोड़ने के अभियान को महज एक राजनीतिक शोशा करार देते हुए कहा कि सरकार ने जनता को गुमराह किया है।
बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिजली की सब्सिडी को लेकर राजनीति की, लेकिन जनता आज भी 300 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेरोजगारों को भी धोखा दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेडिकल स्टोरों पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख की मांगी थी फिरौती

गुरदासपुर। थाना कलानौर के गांव वडाला बांगर और पुलिस जिला बटाला के गांव दालम में मेडिकल स्टोरों पर फायरिंग करने के मामले में जिला गुरदासपुर की पुलिस ने दो आरोपितों को 18 घंटे में...
article-image
पंजाब

महिला सरपंच के विरुद्ध शिकायत करने वाले से मारपीट : पंचायत सदस्यों ने की मामला दर्ज करने की मांग।

गढ़शंकर – गांव की महिला सरपंच के विरुद्ध पंचायत विभाग को शिकायत करने वाले व्यक्ति से मारपीट होने की घटना सामने आई है। सिविल अस्पताल गढ़शंकर में इलाज करवा रहे मारपीट के शिकार यशपाल...
article-image
पंजाब

पुलिस कर्मी को धक्का देकर चोर फरार : माहिलपुर में तीन मेडिकल स्टोर में चोरी

गढ़शंकर, 11 जून  : बीती रात फगवाड़ा रोड माहिलपुर में अज्ञात चोरो ने तीन मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर नगदी चोरी कर ली, इस दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने चोरों को पकड़ने की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होटल पर बुलडोजर…. भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का के होटल को बुलडोजर से गिराने को मिली हरी झंडी

पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस मामले में निक्का की अपील को किया खारिजए एम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक रणबीर सिंह निक्का के...
Translate »
error: Content is protected !!