कब्ड्डी में न्यू ज्ञान धाम व वालीबाल में सैनिक स्कूल बारियां विजेता रहा

by

बी बी एन, 13 फरवरी (तारा) : राज लक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल-बारियां में विशेष एंटी-चिट्टा अभियान के अंतर्गत इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तहत कबड्डी एवं वॉलीबॉल मुकाबले हुए। कब़ड्डी में ज्ञान धाम व वालीबाल में सैनिक स्कूल बारियां विजेता रहा।प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल के अलावा न्यू ज्ञान धाम व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बारियां के बच्चों ने भाग लिया।

सैनिक स्कूल बारियां के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिता के कबड्डी का फाइनल मैच सैनिक स्कूल बैरियां व न्यू ज्ञानधाम के बीच हुआ। न्यू ज्ञानधाम ने सैनिक स्कूल को 49-38 से पराजित किया। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बारियां तीसरे स्थान पर रहा। वालीबाल का फाइनल मैच भी सैनिक स्कूल व न्यू ज्ञान धाम के बीच हुआ। जिसमें सैनिक स्कूल बारियां ने न्यू ज्ञान धाम को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त कैप्टन सुरेश ठाकुर ने विजेता टीमों को ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद में हारजीत कोई मायने नहीं रखती है। खेलकूद में भाग लेना ही बड़ी बात है। खेल जीवन में आत्मविश्वास, संयम और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलों को अपनाएं।
विद्यालय के समाचार समन्वयक सुनील कुमार शास्त्री ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नियमों के पालन की भावना विकसित करते हैं। खेल गतिविधियाँ युवाओं को जागरूक एवं सक्रिय बनाए रखती हैं, जिससे वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हैं।
विद्यालय प्रशासन की ओर से सारंग नंद पंवार पंवार ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को सही दिशा देना अत्यंत आवश्यक है। खेलकूद न केवल शारीरिक सुदृढ़ता का माध्यम हैं, बल्कि मानसिक संतुलन, सहनशीलता, परिश्रम और प्रतिस्पर्धात्मक भावना भी विकसित करते हैं। प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करते रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्लेन के दोनों इंजन फेल : 150 यात्रियों में मचा हड़कंप; जयपुर से चंडीगढ़ जा रही थी फ्लाइट

चंडीगढ़  : जयपुर से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है, क्योंकि हवा में ही विमान के दोनों इंजन फेल हो गए थे, जिससे विमान में सवार 150 यात्रियों और क्रू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में गरजे Outsource Employee, बोले उनके लिए बनाई जाए स्थाई नीति : 58 साल तक की नौकरी कार्यकाल तक जारी की जाए नोटिफिकेशन

 ओपीएस बहाल करने के बाद अब सरकार आउटसोर्स कर्मियों का दर्द भी समझे एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मी शुक्रवार को प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक का आयोजन

शिमला 11 मार्च – जिलाधीश शिमला एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अय्याश प्रोफेसर ने 20 साल में 30 से ज्यादा छात्राओं का किया यौन शोषण : पॉर्न साइट पर करता था अपलोड

हाथरस। बागला डिग्री कालेज के प्रोफेसर के मोबाइल से 65 अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला कि ज्यादातर वीडियो कालेज की छात्राओं के हैं। कई वीडियो उसने पोर्न साइट पर...
Translate »
error: Content is protected !!