कमलेश ठाकुर ने उपचुनाव में जीत दर्ज कर रच दिया नया इतिहास : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी भी विधायक

by

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने देहरा विधानसभा के उपचुनाव में जीत दर्ज कर नया इतिहास रच दिया। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश विधानसभा के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी भी विधायक है और सदन में उनके साथ बैठेगी । इससे पहले कभी पति-पत्नी एक साथ चुनाव नहीं जीते। यहां तक कि मुख्यमंत्री की पत्नी के भी उनके कार्यकाल में चुनाव जीतने का यह पहला मामला है।

हिमाचल में सुखविंदर सुक्खू से पहले डॉ. यशवंत सिंह परमार, रामलाल ठाकुर, वीरभद्र सिंह, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल और जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मगर इनमे से किसी की भी पत्नी विधायक नहीं चुनी गई। हालांकि वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह तीन बार सांसद चुनी जा चुकी है, लेकिन वे विधायक कभी नहीं रही।

हालांकि पिता-पुत्र के तौर वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य साल 2017 में जरूर विधानसभा में पहुंचे थे। प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर भी पांच बार सांसद जरूर चुने जा चुके है, लेकिन वह भी विधायक नहीं बने।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंझेली गाँव से मेरा गहरा नाता है। यहीं मेरा बचपन बीता – मुख्यमंत्री सुक्खू

मंझेली गाँव से मेरा गहरा नाता है। यहीं मेरा बचपन बीता, हमारी संस्कृति में रिश्तों की अहमियत बहुत गहरी है। ननिहाल में आज भी सब लोग मेरी माता जी के नाम से जानते, पहचानते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होल्ला मोहल्ला : रंगों के साथ शस्त्र प्रदर्शन….क्या मुगलों को जवाब देने के लिए शुरू हुआ था होला-मोहल्ला?

चंडीगढ़ : होली के मौके पर एक नाम बरबस चर्चा में आता है. वह है-होला मोहल्ला. पूरे देश ही नहीं दुनिया के अनेक हिस्सों में यह नाम बार-बार सामने आता है. जहां-जहां सिख समुदाय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के लिए बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा, 13 नवंबर :   अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में 15 नवंबर को जनजातीय नायक एवं आदर्श बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी का बयान देश के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान – हिमाचल के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने क्यों नहीं किया राहुल गांधी का बयान विरोध : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला  :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान देश के ख़िलाफ़ जंग का...
Translate »
error: Content is protected !!