करसोग में खाई में गिरी कार : JBT टीचर की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

by
एएम नाथ। शिमला : मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में करसोग में कार हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल है. जेबीटी टीचर प्रेम लाल अपनी पत्नी के साथ मौनी अमावस्या पर स्नान करने गए थे लेकिन घर लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई और खड्ड में जा गिरी।
घायल महिला को इलाज के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार, करसोग के तत्तापानी-खंडेरी-लमशर सड़क पर बेड़ापश्ड में यह हादसा हुआ. बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक कार 400 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में चालक प्रेम लाल शर्मा (55) पुत्र बेसर दत्त, निवासी गाँव साविंधार, डाकघर जस्सल, करसोग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संतोष कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं. सुन्नी में प्राथमिक उपचार के संतोष को बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया ।
         बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या पर तत्तापानी में स्नान करने गए पति-पत्नी गए थे और फिर घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए. जेबीटी शिक्षक प्रेम लाल और उनकी पत्नी संतोष कुमारी ने ब्रह्ममुहूर्त में तत्तापानी में स्नान किया और फिर जब वे घर लौट रहे थे, तो घर से कुछ ही दूरी पर हादसे ने उनकी जान ले ली. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो घटना स्थल पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया. डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की।
प्रशासन ने फौरी राहत दी
प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार करसोग शांता नेगी ने बताया कि मृतक के परिवार को फौरी राहत के रूप में 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है, जबकि घायल को उपचार के लिए 5 हजार रुपये की राशि दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र संपन्न: आखिरी दिन चार विधेयक पारित : स्टांप शुल्क बढ़ाने पर भारी हंगामा

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को चार महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। इनमें हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026, भारतीय स्टांप (हिमाचल प्रदेश द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

. राघव की बर्खास्तगी के विरोध में आए तीन चिकित्सक संगठन …सामूहिक अवकाश पर जाएंगे

एएम नाथ : शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में डा. राघव की बर्खास्तगी के फैसले ने प्रदेश के डॉक्टर संगठनों को आमने-सामने ला दिया है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए), हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर ‘ताले’ वाला संकट :ईडी का कहना है कि अपराध की आय, 1100 करोड़ रुपए के बराबर संपत्ति की जाएगी जब्त

नई दिल्ली : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाई गई पार्टी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम ऊना में सभी पात्र लोगों के बनेंगे पक्के मकान

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 फरवरी. नगर निगम ऊना के गठन के बाद अब क्षेत्र के नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है। खासतौर पर, नगर निगम में शामिल ग्राम पंचायतों के...
Translate »
error: Content is protected !!