कर्ज का हिसाब देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की यह डिमांड : “मैं आपसे यह भी आग्रह करूंगा कि आप माननीय प्रधानमंत्री को न केवल लंबित आरडीएफ जारी करने के लिए मनाएं

by

पंजाब के राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कुछ दिन पहले आम आदमी आदमी पार्टी के कार्यकाल में राज्‍य में बढ़ रहे कर्जे का हिसाब मांगा था। जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के राज्यपाल को पत्र लिखकर अपनी सरकार में लिए गए कर्ज का पूरा ब्यौरा सौंपा है। इसके साथ ही राज्‍यपाल से सवाल किया है कि इससे पहले की सरकारों से क्‍यों ऐसा विवरण नहीं मांगा गया?

मुख्यमंत्री ने कर्ज का हिसाब देते हुए की  डिमांड  :  भगवंत मान ने राज्‍यपाल को भेजे हुए पत्र में लिखा “मैं आपसे यह भी आग्रह करूंगा कि आप माननीय प्रधानमंत्री को न केवल लंबित 5637 करोड़ रुपए आरडीएफ जारी करने के लिए मनाएं, बल्कि कम से कम 5 वर्षों के लिए राज्य के ऋण भुगतान पर रोक भी लगाएं।”

 क्‍यों नहीं मांगा गया पिछली सरकार से ब्यौरा :  पंजाब के मुख्‍ममंत्री भगवंत मान ने कहा था कि उनकी सरकार राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब की आप सरकार ने जो कर्ज लिए हैं और खर्च किए धन का ब्यौरा देगी। इतना ही नहीं पंजाब की पिछली सरकार से ऐसा ऋण का ब्यौरा ना मांगने की सीएम ने आलोचना भी की थी।

आप सरकार में लिया गया कितना कर्ज :  इसके बाद अब राज्‍यपाल द्वारा मांगे गए पंजाब के लिए गए ऋण और खर्च का विवरण देते हुए उन्‍हें एक पत्र भी लिखा है। जिसमें भगवंत मान ने लिखा ‘एक अप्रैल 2021 से लेकर 31 अगस्‍त 2023तक पंजाब पर 47106 रुप ये करोड़ रुपये का कर्ज और चढ़ा है। इसमें से 27016 करोड़ रुपया पिछले कर्च का ब्याज अदा करने में खर्च हुए हैं जो आपकी सरकार के समय लिया गया था।’

राज्‍यपाल ने दिया जवाब : इस पत्र के जवाब में राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि पंजाब सरकार आईडीएफ के मामले में सुप्रीम कोर्ट की शरण में जा चुकी है तो वो कोर्ट के फैसले का इंजतार करें। राज्‍यपाल ने साथ ही लिखा “मुझे इस बात का पता चला है कि इस आप सरकार के कार्यकाल में 50 हजार करेाड़ का खर्च चढ़ा है और अगर सीएम ये हिसाब दें कि इतनी बड़ी धनराशि कहां खर्च हुई, कहां उसका इस्‍तेमाल किया गया तभी वो प्रधानमंत्री को बता पाएंगे कि पंजाब सरकार द्वारा लिया गया कर्च सही जगह पर इस्‍तेमाल हुआ है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बसपा से बाहर बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रछपाल राजू, राजू ने कहा कि फैसला अव जनता की कचैहिरी में होगा

गढ़शंकर: बसपा के पंजाब के पूर्व अध्यक्ष व मौजूदा माझा जोन के इंचार्ज रछपाल सिंह राजू को बसपा प्रदेशाध्यक्ष ने पत्र जारी कर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाते हुए पार्टी से बाहर कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी ने देश से कहा : अब पाकिस्तान से बात PoK और आतंकवाद पर ही होगी

नई दिल्ली । आपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए एलान किया है कि अगर पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ आतंक8 और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरा ENCOUNTER किसी भी समय सरकार करवा सकती : MLA पठानमाजरा ने अपनी ही सरकार को बताया ‘अब्दाली’

चंडीगढ़ :  आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनका कभी भी एनकाउंटर हो सकता है। पठानमाजरा ने वीडियो में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

15 अक्तूबर तक कर सकते हैं अप्लाई : राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में 8 वीं में दाखिले को आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, 2 अगस्त। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आर.आई.एम.सी.) देहरादून में जुलाई 2024 के सत्र के लिए आठवीं कक्षा में दाखिले को आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 15 अक्तूबर 2023 तक इसके लिए...
Translate »
error: Content is protected !!