कर्नल से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, क्या बोले लेफ्टिनेंट जनरल मोहित वाधवा?

by
पटियाला  :  पंजाब के पटियाला शहर में पंजाब पुलिस के कर्मियों पर कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप लगे थे। अब हमले को लेकर पश्चिमी कमान मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल मोहित वाधवा की प्रतिक्रिया सामने आई है।
उन्होंने कहा कि मैं आप सबको 13 मार्च की रात को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में बता रहा हूं। भारतीय सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे पर पटियाला में एक ढाबे के बाहर पंजाब के पुलिसकर्मियों ने हमला किया था। वाधवा ने कहा कि सैन्य अधिकारी को चोटें लगने के बाद सिविल अस्पताल से सैन्य अस्पताल में रेफर किया गया था।
इसके बाद उनको चंडीमंदिर में कमांड अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां हालत में सुधार हो रहा है। पंजाब पुलिस ने अपने कर्मियों की इस हरकत पर खेद व्यक्त किया है। हमले में शामिल पुलिसकर्मियों की पहचान के बाद उनको सस्पेंड किया गया है। कई पुलिसकर्मियों को पटियाला जिले से बाहर स्थानांतरित किया गया है। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एडीजीपी कर रहे जांच
मामले की जांच अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में विशेष जांच दल द्वारा की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। पंजाब पुलिस दोषी कर्मियों को दंडित करने के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से जांच करेगी। घटना को बहुत गंभीरता से लिया गया है। पंजाब पुलिस ने इस मामले में माफी मांगी है और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है।
कर्नल पुष्पिंदर सिंह ने हाई कोर्ट में दायर हुई है याचिका
बता दें कि मामले में कर्नल पुष्पिंदर सिंह ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट भी याचिका दायर की है। पुष्पिंदर सिंह ने कहा कि वे सर्विंग आर्मी कर्नल हैं और बेहद संवेदनशील पद पर तैनात हैं। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पंजाब पुलिस से सख्त लहजे में सवाल किया था कि क्या आपको पीटने का लाइसेंस मिला हुआ है? उस अफसर का नाम न्यायालय को बताएं, जिसने शिकायत के बाद भी एक्शन नहीं लिया। मामले में कोर्ट ने यह भी पूछा था कि 8 दिन तक एक्शन क्यों नहीं लिया गया?
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राचीन शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में श्री राम कथा स्वामी उदय गिरी जी के नेतृत्व में शुरू

श्री राम कथा आचार्य स्वामी सुधीर शरण जी अयोध्या वाले करेंगे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के प्राचीन शिव मंदिर में मौजूदा महंत उदय गिरी जी के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

The Passing Out Parade and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Feb.7 : The Passing Out Parade and Attestation Ceremony of 447 Female Recruit Constables of Batch No. 275 & 276 was held at Shaheed Satpal Choudhary Parade Ground, Subsidiary Training Centre (STC),...
article-image
पंजाब

आलू की फसल को पिछेती झुलसा रोग से बचाने के लिए किसानों को फसल पर छिडक़ाव करने का परामर्श

होशियारपुर, 20 दिसंबर :  डिप्टी डायरेक्टर बागवानी जसविंदर सिंह ने बताया कि आलू की फसल के लिए जिला होशियारपुर अहम स्थान रखता है। मौसम के मिजाज को देखते हुए पंजाब में आलू की फसल...
Translate »
error: Content is protected !!