वायु सेना में भर्ती : अविवाहित लडक़े व लड़कियां 23 से तक कर सकते हैं आवेदन

by

होशियारपुर :भारतीय वायु सेना की ओर से अविवाहित लडक़े व लड़कियों की भर्ती के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु हो गया है और यह रजिस्ट्रेशन 23 नवंबर 2022 सांय 5 बजे तक किया जा सकता है। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी श्री गुरमेल सिंह ने बताया कि उक्त भर्ती संबंधी परीक्षा 18 जनवरी 2023 के बाद करवाई जाएगी, जिसके बारे में रजिस्टर्ड प्रार्थी मुख्य समाचार पत्रों के माध्यम से पता लगा सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की जन्म तिथि 27 जून 2002 से लेकर 27 दिसंबर 2005 के बीच होनी चाहिए।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की योग्यता बारहवीं गणित, फिजिक्स व अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक से पास होना या 3 वर्ष का इंजीनियरिंग(मकैनिकल, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रानिक्स, आटो मोबाइल, कंप्यूटर साइंस व इंस्ट्रूमैंटेशन टेक्नालाजी व इंफारमेशन टेक्नालाजी) में डिप्लोमा या 2 वर्ष का वोकेशनल कोर्स किया होना जरुरी है। उक्त दर्शायी योग्यता में केवल वे ही उम्मीदवार योग्य है जिनके परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक व अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत नंबर है।
श्री गुरमेल सिंह ने बताया कि इच्छुक प्रार्थी वैबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के बाद प्रार्थी की तीन चरणों में भर्ती की प्रक्रिया होगी। पहले चरण में सी-डैक की ओर से आनलाइन ई- परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा में पास होने वाले योग्य प्रार्थियों का दूसरे चरण में फिजिकल फिटनैस टैस्ट(पी.एफ.टी) लिया जाएगा। इस फिजिकल टैस्ट में पास होने वाले योग्य प्रार्थियों का तीसरे चरण में मैडिकल फिटनैस टैस्ट किया जाएगा। इस अंतिम चरण के बाद पास होने वाले योग्य प्रार्थियों को चार वर्ष की अवधी के लिए भारतीय वायु सेना की सेवा करने के लिए चुना जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा साहिब अंबेडकर के 130वें जन्म दिवस को समर्पित समागम आयोजित

गढ़शंकर . बाबा साहिब डा. बी.आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी के  130वें जन्म दिवस को समर्पित एक संक्षिप्त समागम स्थानीय अंबेडकर भवन गांव खानपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर में मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में...
article-image
पंजाब , समाचार

मैली के जंगल में करोड़ो के खैर के पेड़ जड़ से उखाड़ लिए और बिना नंबरों वाले पेड़ भी काटे

मामले का खुलासा होने के बावजूद उच्चाधिकारी जिम्मेवारों को वचाने की कोशिश की जा रही, मामला अव मुख्यमंत्री के दरबार में जांच के बाद मैली जंगल में से खैर तस्करी की कई परतें खुलने...
article-image
पंजाब

Vastu defects can be the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/ 16July : The Vastu defects of our building are also the cause of fatal diseases like heart attack, cancer, TB, kidney, lungs, migraine, this is the belief of internationally renowned Vastu expert...
Translate »
error: Content is protected !!