पंजाब यूनिवर्सिटी की चैंपियन बनी खालसा कालेज गढ़शंकर की फुटबाल टीम

by

गढ़शंकर। शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधों के तहत चल रहे बब्बर अकाली मैरोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर की फुटबाल टीम ने इंटर कालेज फुटबाल मुकाबलों में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की चैंपियन बनने का सम्मान मिला है। कालेज प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह ने बताया कि जीएसजी कालेज गुरसर सुधार में हुए इंटर कालेज फुटबाल मुकाबलों में कालेज की फुटबाल टीम ने कोच हरदीप सिंह की देख-रेख में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी की फुटबाल चैंपियन जीतकर कालेज का ही नहीं बल्कि इलाके का भी नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि यह एतिहासिक प्राप्ति के लिए कालेज की फुटबाल टीम ने खालसा कालेज माहिलपुर, जीएचजी कालेज गुरूसर सुधार, खालसा कालेज चंडीगढ़ की टीम कों हराकर पहला स्थान हासिल किया। यूनिवर्सिटी में चैंपियन बनने पर कालेज टीम को गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एड्वोक्ट हरजिंदर सिंह थामी, सैक्रेटरी सुखमिंदर सिंह, प्रिंसीपल बलजीत सिंह ने कोच हरदीप सिंह, खिलाड़ियों, स्टाफ व विद्यार्थियों को इस शानदार प्राप्ति के लिए बधाई दी तथा ‌भविष्य में ऐसी ही प्राप्तियां करने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वैलफेयर सोसाइटी ने एलीमेन्ट्री स्कूल साधोवाल में मनाया बाल दिवस

गढ़शंकर, 15 नवम्बर: बाल दिवस के अवसर पर गांव साधोवाल के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया,...
article-image
पंजाब

शिविर दौरान 100 युनिट रक्त एकत्रित –  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में शहीदों को समर्पित रक्तदान शिविर आयोजित 

गढ़शंकर, 22 मार्च : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में स्कूल प्रिंसिपल श्री कृपाल सिंह के नेतृत्व में सतनाम ब्लड बैंक होशियारपुर द्वारा स्कूल स्टाफ के सहयोग से शहीद-ए- आजम स....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के गृह पधारे जैन संत श्री सुशील मुनि जी : खन्ना दम्पति ने लिया आशीर्वाद : कहा संतों के आशीर्वाद से संतुलित है सृष्टि 

होशियारपुर 22 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना के निवास स्थान पर जैन संत श्री शुशील मुनि जी ने अपने शिष्यों सहित चरण डाले। इस मौके खन्ना ने कहा की...
Translate »
error: Content is protected !!