एनकाउंटर में गैंगस्टर अमृतपाल मारा गया : पुलिस ने एक दिन पहले किया था अरेस्‍ट, पुलिस का दाबा हथियार और हीरोइन बदामद करने के लिए साथ लेकर पहुंची तो गैंगस्टर लोकेशन पर पहुंचते ही शुरू कर दी थी फायरिंग

by

अमृतसर :  अमृतसर के पास जंडियाला गुरु में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 22 वर्षीय गैंगस्‍टर अमृतपाल को मार गिराया है। यह एनकाउंटर तब हुआ जब पुलिस हिरासत गैंगस्‍टर अमृतपाल सिंह को कथित तौर पर उसके कब्जे से हेरोइन और एक हथियार बरामद करने के लिए जंडियाला गुरु ले गई थी।
अमृतपाल सिंह को मंगलवार को पुलिस ने अरेस्‍ट किया था और बुधवार को जब पुलिस हथियार और हीरोइन बदामद करने के लिए साथ लेकर पहुंची तो उसने लोकेशन पर पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी,। पुलिस ने गोलीबारी की, जिसमें सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतिंदर सिंह ने देते हुए बताया कि गैंगस्टर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

सतिंदर सिंह ने बताया कि उसने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि उसने 2 किलोग्राम हेरोइन छिपा रखी है। हम उसे नशीले पदार्थों को बरामद करने के लिए यहां लाए थे। उसने नशीले पदार्थों के साथ एक पिस्तौल छिपा रखी थी, और उसने पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चला दीं, जिससे वे घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोलीबारी की आत्मरक्षा में गैंगस्टर को मार डाला।

पंजाब पुलिस ने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्‍ट लिखकर जानकारी दी कि अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में भागने की कोशिश कर रहे गैंगस्टर अमृतपाल सिंह (22) की पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई। दो पुलिस अधिकारी भी घायल हो गये। पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया कि उसने 2 किलोग्राम हेरोइन छिपाई थी। हम उसे बरामद करने के लिए लाए थे। बता दें अमृतपाल जंडियाला गुरु के पास भगवा गांव का रहने वाला था और उस पर हत्या के तीन मामलों में मुकदमा चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो हेरोइन और एक चीन निर्मित पिस्तौल भी बरामद की है। उसके तीन साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मंगलवार को उसके बारे में मिली गुप्‍त सूचना के बाद उसे पुलिस ने अरेस्‍ट किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक की मौत : गोल्डन टेंपल की तरफ जाने वाले रास्ते में एक युवक व दो निहंगों में झगड़ा

अमृतसर| पंजाब के अमृतसर में बीती रात गोल्डन टेंपल की तरफ जाने वाले रास्ते में एक युवक का दो निहंगों के साथ झगड़ा हो गया। युवक ने शराब पी रखी थी और निहंग सिखों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 सेकंड में 7 थप्पड़, महिला ने टोल बूथ में घुसकर कर्मचारी को पीटा; पिटाई का वीडियो वायरल

ऊतर प्रदेश के हापुड़ स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामे का मामला सामने आया है। गाजियाबाद की ओर से कार में सवार होकर आई एक महिला ने टोल बूथ में घुसकर एक कर्मचारी की...
article-image
पंजाब

एनजीटी तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें सभी विभाग : एडीसी

धर्मशाला, 28 नवम्बर। सभी विभाग नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में आज वीरवार को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के तहत कार्यों की समीक्षा बैठक की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की 21 उम्मीदवारों की जारी की सूची : केजरीवाल को चुनौती देगा पूर्व का बेटा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न होने पर कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी । पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे...
Translate »
error: Content is protected !!