विद्यार्थियों को परीक्षाओं में उलझाकर पढ़ाई से दूर किया जा रहा : डीटीएफ

by

गढ़शंकर। पंजाब की शिक्षा विभाग द्वारा बार-बार विद्यार्थियों को बिना वजह परीक्षाओं व अन्य गतिविधियों में उलझाकर उन्हें पढ़ाई से दूर करने का डीटीएफ ने विरोध किया है। इस संबंध में डैमोक्रेटिक टीचर्ज फ्रंट पंजाब (डीटीएफ) के प्रदेश प्रधान विक्रमदेव सिंह, जनरल सैक्रेटरी मुकेश गुजराती, वाईस सैक्रेटरी अश्वनी अवस्थी, जिला प्रधान सुखदेव डानसीवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा विद्यार्थियों को बार-बार बिना वजह परीक्षाओं, क्विज मुकाबलों व अलग-अलग विषअयों के मेलों में उलझाकर विद्यार्थियों को पढ़ाई से दूर किया जा रहा है। जिसका डैमोक्रेटिक टीचर्ज फ्रंट पंजाब की ओर से सख्त शब्दों से निंदा की है। नेताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा पहले 5 से 20 अगस्त फिर 27 से 10 अक्तूबर तक विद्यार्थियों की दो बार परीक्षा ली तथा पिछले महीने ही विद्यार्थी परीक्षाओं से फ्री हुए थे कि साथ ही ब्लाक स्तरीय खेलें शुरू कर दी। दूसरी ओर विद्यार्थियों की खेलों की थकावट अभी दूर नहीं हुई कि विद्यार्थियों पर क्विज मुकाबले व अलग-अलग विष्यों के मेले थोप दिए तथा अब 26 नवंबर से 9 दिसंबर तक परीक्षाओं की नईं डेटशीट जारी करके शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को फिर से चिंता में डाल दिया है। अध्यापक नेता सतपाल कलेर, मनजीत सिंह, हंस राज, संदीप कुमार, जगदीप कुमार ने कहा कि बहुत हैरानी की बात है कि कुछ वर्ष पहले वर्ष में सिर्फ दो बार सप्लीमैंटरी परीक्षाएं ही ली जाती थी तथा एक बार वार्षिक परीक्षा ली जाती थी, लेकिन आप सरकार द्वारा इस वर्ष के पहले सात महीनों में ही यह तीसरी परीक्षा विद्यार्थियों पर थोपी जा रही है। उन्होंने कहा कि एक बार परीक्षा लेने से विद्यार्थियों की लगभग 20 दिनों की पड़ाई का नुकसान होता है। चुनावों से पहले शिक्षा को पहली तरजीह के तहत प्रचारने वाले आम आदमी पार्टी की सरकार विद्यार्थियों को बिना वजह परीक्षाओं, मुकाबलों, मेलों व अन्य गतिविधियों में उलझाकर पिछली सरकारों से भी अधिक शिक्षा के स्तर को खराब करने पर लगी हुई है, जबकि पंजाब के स्कूलों की असल समस्याएं जिसमें अध्यापकों की कम होती पोस्टों की बहाली करके अध्यापकों की नई भरती करके स्कूलों में अध्यापकों की कमी को दूर करके ऐसे मुदों से दूर भाग रही है। डीटीएप ने पंजाब सरकार से मांग की कि बिना वजह परीक्षा व अन्य गतिविधइयों के फैसले रद्द किए जाएं तथा शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत से पहले अध्यापक जत्थेबंदियों से सलाह करके सरकार स्कूलों का कलंडर तैयार करे। जिसमें पढ़ाई के दिन अधिक हों तथा उसी कलंडर के आधार पर ही पूरा वर्ष पढ़ाई हो।
131 डीटीएफ के प्रदेश प्रधान विक्रमदेव सिंह, जनरल सैक्रेटरी मुकेश गुजराती, वाईस सैक्रेटरी अश्वनी अवस्थी, जिला प्रधान सुखदेव डानसीवाल जानकारी देते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवंत मान द्वारा पंजाब को भी दिल्ली के अनुरूप मॉडल राज्य बनाने की बात का मतलब पंजाब में भी कोई सुधार नहीं होगा : तीक्ष्ण सूद

कहा : केजरीवाल तथा आतिशी नई सरकार के वायदों को लागू करवाने के जोर देने से पहले पंजाब वाले वायदे लागू करे : होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी के विधानसभा की अनुमान व हाउस कमेटी का चैयरमैन नियुक्त किए जाने की ख़ुशी में संजय पिपलीवाल की अगुआई में युवाओं ने लड्डू बांटें

गढ़शंकर।  डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की पंजाब विधानसभा की अनुमान व हाउस कमेटी का चैयरमैन नियुक्त करने पर आम आदमी पार्टी के बरिष्ठ नेता संजय पिपलीवाल की अगुआई में अड्डा झुंगीयां में...
article-image
पंजाब

शराब को लेकर पंजाब सरकार का अहम फैसला- नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी: BEER के शौकिनों की भी लगी मौज

चंडीगढ़।  मुख्यमंत्री भगवंत मान  के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें बड़े फैसलों को मंजूरी मिली है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने प्रैस कांफ्रेंस के जरिए बताया कि बैठक में नई एक्साइज पॉलिसी को...
article-image
पंजाब

डा.अंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान समाज को बराबरी, भाईचारा और अधिकार प्रदान कर रहा है : बाबा केवल सिंह

गढ़शंकर : गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी बंगा चौक गढ़शंकर में भारत रत्न बाबा साहिब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी का जन्मदिवस श्रद्धा भाव से मनाया गया।  जिसमें तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब प्रबंधक...
Translate »
error: Content is protected !!