काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद को समर्पित 15वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 17 फरवरी को

by

गढ़शंकर। शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद को समर्पित 15वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 17 फरवरी दिन शुक्रवार को शहीद भगत सिंह स्मारक मुख्य बस स्टैंड गढ़शंकर में लगाया जा रहा है। रक्तदान शिविर संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी रजिस्टर्ड गढ़शंकर के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू तथा चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए दर्शन सिंह मट्टू ने बताया कि शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी गढ़शंकर द्वारा इलाके के समस्त युवाओं के सहयोग से काका अमनदीप सिंह मट्टू को समर्पित 15वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर बीडीसी ब्लड सेंटर नवांशहर के सहयोग से 17 फरवरी दिन शुक्रवार को शहीद भगत सिंह स्मारक मुख्य बस स्टैंड गढ़शंकर में लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने वाले युवाओं का संस्था द्वारा विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रवनीत सिंह बिट्टू को क्यों बनाया मंत्री : पंजाब में बीजेपी का सबसे बड़ा कोई चेहरा बन रहे रवनीत सिंह बिट्टू

लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े नेता चुनाव हार गए। जिनमे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही 20 मंत्री चुनाव हार गए।  इन हारे हुए लोगों को पीएम मोदी ने भी अपने मंत्रिमंडल में जगह न देकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में एन. सी. वी. टी. पाठयक्रम के तहत दाखिले जारी

रोहित जसवाल । ऊना : हिमाचल व भारत सरकार द्वारा एन. सी. वी. टी. पाठयक्रम के अर्न्तगत क्राफट ट्रेनिंग द्वारा हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक, इलैक्ट्रीशियन , फिटर, डीजल मकैनिक ,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बनेर खड्ड में नहाने उतरे पंजाब के 3 युवक : नहीं आता था तैरना, एक की डूबने से गई जान

कांगड़ा।  पुलिस थाना नगरोटा बंगवा के अंतर्गत बनेर खड्ड में डूबने से पंजाब के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को पंजाब से आए 3 युवक...
article-image
पंजाब

पुलिस में ‘काली भेड़ों’ की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू : सूची अगले सप्ताह स्पीकर को भेजी जाएगी

चंडीगढ़, 11 सितंबर :   पंजाब सरकार ने पुलिस में ‘काली भेड़ों’ की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि ऐसे अधिकारियों की सूची विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को सौंपी जा सके। ...
Translate »
error: Content is protected !!