नशा तस्कर रूबी और कोबरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी….पीआईटी एनडीपीएस एक्ट 1988 आदतन नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए एक निर्णायक औजार

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आदतन नशा तस्करों पर पहली बार वित्तीय चोट की तैयारी है। प्रदेश पुलिस ने नशा तस्कर रूबी और कोबरा की संपत्ति कुर्क करने के लिए तैयारी कर ली है। कांगड़ा जिला के नूरपुर में इन दोनों के खिलाफ नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।
पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट में नशा तस्करों की संपत्ति सीज कर कुर्की के जरिये वित्तीय चोट करने का प्रावधान है। एक्ट के तहत सरकार की ओर से गठित सलाहकार बोर्ड की पुष्टि और दिल्ली स्थित प्राधिकरण की स्वीकृति के बाद संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश सरकार के गृह सचिव अब तक 23 आदतन नशा तस्करों के खिलाफ डिटेंशन ऑर्डर जारी कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देश पर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने नशा तस्करों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई शुरू कर दी है। इस एक्ट के तहत आदतन नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर गृह सचिव को भेजे जा रहे हैं। गृह सचिव की ओर से डिटेंशन ऑर्डर जारी होने के बाद अपराधियों की वित्तीय जांच हो रही है। इसमें बैंक खाते, जमीन, गाड़ी, मकान और आभूषण खंगाल कर रिपोर्ट सरकार की ओर से गठित तीन सदस्यीय सलाहकार बोर्ड को पुष्टि के लिए भेजी जा रही है। बोर्ड की पुष्टि के बाद मामलों पर एसएएफईएम (एफओपी)ए 1976 एनडीपीएस 1985 प्राधिकरण दिल्ली की स्वीकृति मिलने पर संबंधित वन अथवा राजस्व विभाग के सहयोग से कार्रवाई की जा रही है। अब तक आठ आदतन अपराधियों को अवैध व्यापार निवारण अधिनियम (पीआईटी-एनडीपीएस) के तहत हिरासत में लिया गया है। यह अपराधी नूरपुर, सिरमौर, चंबा, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (सोलन) और कांगड़ा से संबंधित हैं। मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए हैं।

क्या है पीआईटी एनडीपीएस एक्ट?  पीआईटी एनडीपीएस एक्ट 1988 उन गंभीर नशा तस्करों पर लगाया जाता है जो बार-बार अपराध में शामिल पाए जाते हैं या जिनके खिलाफ जन प्रतिनिधि शिकायत करते हैं। यह एक्ट लगने के बाद अपराधी को एक साल तक जमानत नहीं मिलती

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा के 6 महीने बाद भी मिट्टी और पत्थर डाल कर भी बहाल नहीं हुई सड़कें : जयराम ठाकुर

बुजुर्ग, बीमार और गर्भवती महिलाओं को पालकी के सहारे जाना पड़ रहा अस्पताल जितनी फुर्ती से संस्थान शिफ्ट किए और मुकदमें करवाएं उतनी फुर्ती से राहत कार्य में क्यों नहीं जश्न में आगे और...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सड़कें नहीं हुई बहाल 10 किमी पैदल चलकर लंबाथाच तक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष : पांच दिन बाद भी फौरी राहत न मिलने से बिफरे पीड़ित, नेता प्रतिपक्ष ने तत्काल जारी करने के दिए निर्देश

मुख्य सड़कें बहाल करना प्राथमिकता, बीआरओ से मदद लेंगे : जयराम ठाकुर गृह मंत्री और ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर अधिक से अधिक सहायता की मांग आपदा प्रभावितों को राशन पहचान में जुटी है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर ‘ताले’ वाला संकट :ईडी का कहना है कि अपराध की आय, 1100 करोड़ रुपए के बराबर संपत्ति की जाएगी जब्त

नई दिल्ली : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाई गई पार्टी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सब्सिडी छोड़नै के लिए मुझे हजार लोगों के फोन आए …मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- सुधार करने के लिए लेने पड़े फैसले

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हम केवल केंद्र से अपने अधिकार मांग रहे हैं। जब सुधार किए जाते हैं तो थोड़े समय के लिए रुकावट आती है इसका...
Translate »
error: Content is protected !!