पंजाब के पांच लोगों की मौत, मंडी में बड़ा हादसा, पुल से गिरी गाड़ी

by

मंडी : हिमाचल के मंडी जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां आईआईटी के पास नए पुल से पंजाब के लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है. प्रारंभिक सूचना के मुताबिक पंजाब नंबर की गाड़ी पीबी 02 ईजी 4543 नंबर आईआईटी की ओर जा रही थी. इसमें 6 लोग सवार थे।

गाड़ी वहां बने नए पुल, जिसका उद्घाटन नहीं हुआ था, उस पर उतर गई. एकदम उतराई के बाद पुल पर मुडऩे से चालक से गाड़ी नियंत्रित नहीं हुई और रेलिंग पर चढ़ गई. गाड़ी में सवार पांच लोग ऊहल नदी और सड़क पर गिरे जिससे उनकी मौत हो गई. जबकि एक घायल है. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि ये सब्जी की सप्लाई लेने के लिए कुल्लू की ओर जा रहे थे. एसएचओ पद्धर सौरभ ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच नहीं हो पाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं पर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित : 3 मार्च को पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस खंड बगस्याड के 132 बूथों पर होगा आयोजन- एसडीएम गोहर

गोहर, 22 फरवरी : स्वास्थ्य सेवाओं पर ब्लाक टास्क फोरस की बैठक उपमंडलीय कार्यालय में उपमण्डल अधिकारी नागरिक लक्ष्मण सिंह कनेट अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । इस बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी बगस्याड डॉ....
article-image
पंजाब

श्री दुर्गा माता मंदिर में नतमस्तक हुए राजा वड़िंग : मंदिर ट्रस्ट की ओर से संचालित अस्पताल को बडिंग ने वित्तीय मदद मुहैया करवाने का दिया आश्वाशन

लुधियाना, 28 सितंबर: नवरात्रि के पावन अवसर पर जगराओं पुल के पास श्री दुर्गा माता मंदिर में चल रहे उत्सव के दौरान लुधियाना से सांसद और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के शीतला ब्रिज से व्यक्ति ने रावी नदी में लगाई छलांग : बीयर बार संचालक अनवर उर्फ अनु ब्रिज से कूदा

एएम नाथ। चम्बा : चंबा में शनिवार को दोपहर 3:00 बजे एक व्यक्ति ने चंबा के शीतल ब्रिज से रावी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यहां पर छलांग लगाने के लिए व्यक्ति...
article-image
पंजाब

आजादी संभाल कर रखना सबसे बड़ी चुनौती: जंडा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सभ्याचार संभाल सोसाइटी ने देश मेरा मैं देश का विषय पर भाषण प्रतियोगिता की आयोजित । आजादी मिलने के उपरांत सबसे बड़ी चुनौती आजादी को संभाल कर रखना है जिसे पूरा...
Translate »
error: Content is protected !!