वन मित्रों के साथ संवाद और नादौन में डीएसपी कार्यालय का हमीरपुर में उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री

by

रोहित जस्वाल।  हमीरपुर 01 जून :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार सुबह हमीरपुर के निकट बड़ू में नवनियुक्त वन मित्रों के साथ संवाद करेंगे और शाम को नादौन में डीएसपी कार्यालय का उदघाटन करेंगे।

                    मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार सुबह करीब 10ः50 बजे एनआईटी के हैलीपैड पर उतरेंगे और तुरंत बहुतकनीकी कालेज बड़ू के लिए रवाना हो जाएंगे। वह बहुतकनीकी कालेज के मैदान में वन विभाग की ओर से आयोजित वन मित्रों के संवाद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
दोपहर करीब डेढ़ बजे वह हैलीकॉप्टर के माध्यम से ज्वालामुखी रवाना होंगे। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के उदघाटन के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब सवा चार बजे नादौन पहुंचेंगे। नादौन में वह निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम के कार्य का निरीक्षण करेंगे तथा डीएसपी कार्यालय का उदघाटन करेंगे। शाम को वह सेरा के विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनेंगे।
मंगलवार दोपहर लगभग 12ः15 बजे मुख्यमंत्री कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में प्राकृतिक विधि से उगाई गई गेहूं की खरीद शुरू : 60 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद रहा है कृषि विभाग

विभाग द्वारा चुवाड़ी, बनीखेत, चंबा में शुरू किए गए हैं क्रय केंद्र विभाग से पंजीकृत किसानों को 10 जून तक मिलेगी बिक्री की सुविधा एएम नाथ। चम्बा :  ज़िले के किसानों द्वारा प्राकृतिक रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज में 10 को रोजगार मेले का लाभ उठाएं युवा : मैट्रिक से लेकर डिप्लोमा और डिग्रीधारक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर – निशा कटोच

हमीरपुर 08 फरवरी। मैट्रिक पास, बारहवीं पास, आईटीआई, बहुतकनीकी डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो झुग्गियों में आग लगने से 4 बच्चे जिंदा जले : आग की लपटें इतनी भयानक कि चीखने का मौका तक नहीं मिला

अंब : बणे दी हट्टी में प्रवासी मजदूरों की दो झुग्गियों में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे एक ही परिवार से थे। चौथा बच्चा भी घर का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिवक्ता अजय ठाकुर हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन चंबा के अध्यक्ष नियुक्त

एएम नाथ। चम्बा : डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी और अधिवक्ता अजय ठाकुर को हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन चंबा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्याध्यक्ष महेंद्र स्तान की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!