कर्मचारियों के साथ भद्दा मज़ाक है डीए और पे कमीशन के एरियर की नोटिफिकेशन : जयराम ठाकु

by

 

एलपीजी के दाम घटाने के लिए जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार
नेता प्रतिपक्ष ने महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के साथ मज़ाक कर रही है। उनके किसी भी लंबित अदायगी का भुगतान नहीं कर रही है। हाल ही में कर्मचारियों के डीए और वेतन आयोग के एरियर के संबंध में जो नोटिफिकेशन सरकार द्वारा जारी किया गया इससे भद्दा मज़ाक कर्मचारियों के साथ हो नहीं सकता है। एक तरफ़ सरकार ख़ुद को कर्मचारी हितैषी बताती है तो दूसरी तरफ़ उनके लंबित देय के भुगतान के लिए अजीबो-गरीब नियम बनाती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा 4 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की थी। लेकिन इसके एरीयर की जो अधिसूचना सरकार द्वारा की गई थी वह प्रदेश के कर्मचारियों के साथ मज़ाक़ हुआ है। जो फार्मूला सरकार द्वारा एरियर के भुगतान के लिए 67 महीनें का समय लगेगा। हर तरफ़ से आलोचना होने के बाद सरकार ने वह अधिसूचना वापस ले ली लेकिन कोई नई अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार जल्दी से जल्दी नई अधिसूचना जारी करे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पे कमीशन का एरियर देने के नाम पर भी सरकार ने कर्मचारियों के साथ मज़ाक़ किया। उनकी भावनाओं के साथ खेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि छठवां पे कमीशन जो 2016 से देय था उसे कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में लागू ही नहीं किया। जब हमारी सरकार आई तो हमने छठवां पे कमीशन लागू किया। जो एरियर कर्मचारियों का बनता था उसमें से एक मुश्त 50 हज़ार रुपए का का भुगतान भी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि बकाया के एरियर के लिए प्रदेश के कर्मचारी सरकार से आस लगाए बैठे थे। डेढ़ वर्ष के बाद जब लोकसभा चुनाव सर पर आते दिखे तो सरकार ने एरियर के भुगतान के लिए एक अजीबो-ग़रीब अधिसूचना जारी कर दी। यह अधिसूचना भी कर्मचारियों के साथ किसी भद्दे मज़ाक़ से कम नहीं है। हर कर्मचारी ठगा हुआ सा महसूस कर रहा है। इस अधिसूचना के अनुसार कर्मचारियों यह समय 33 सालों में अपना एरियर मिल पाएगा। जिस कर्मचारी की उम्र आज 55 साल है। वह यह धनराशि लेते-लेते 88 साल की उम्र तक पहुँच जाएगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने कर्मचारी हितों के लिए एक से बढ़कर एक फ़ैसले किए। हमेशा कर्मचारी वर्ग को एक मुश्त दिये डीए और एरियर का लाभ दिया। वेतन आयोग की सिफ़ारिशें लागू की। करुणामूलकों को रिकॉर्ड नौकरियां दी। कॉंट्रैक्ट पीरियड को घटाकर तीन साल से दो साल किया जिसे सरकार ने अपनी नीतियों की वजह से फिर से तीन साल कर दिया है।
जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी के दामों में 100 रुपए की कमी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि एलपीजी के दामों में कटौती से करोड़ों परिवारों को राहत मिलेगी। महिला दिवस के अवसर पर सरकार का यह फ़ैसला स्वागत योग्य है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मनुष्यता मातृशक्ति के उपकारों की ऋणी हैं। हर दिन महिला का दिन है। मैं मातृशक्ति को नमन करता हूँ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईडी की जाँच के दायरे में आए खनन कारोबारियों से संबंधों पर जवाब दें सुक्खू – लंबे समय से सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री मौन क्यों : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला शिमला में मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खनन से जुड़े कारोबारियों के यहां हुई छपेमारी में घपले की पुष्टि हुई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी से मिलकर तुर्किये के सेब पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 24 मई को प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली जाएंगे। जानकारी के अनुसार 24 मई को दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुहागरात पर पति राजा रघुवंशी के साथ इंटिमेट होना सोनम को नहीं आया था पसंद : प्रेमी को मैसेज करके बताया था

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम के हाथों हत्या कर दी गई, जिसने चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी शादी के महज पांच दिन बाद ही अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 हजार रिक्त पदों पर जल शक्ति विभाग में शीघ्र होगी भर्ती: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना जिला में 338 करोड़ से होगा पांचवें चरण का चैनलाईजेशन कार्य ऊना 17 अगस्त: जिला ऊना में 1500 करोड रुपए की लागत से स्वां नदी तथा इसकी सहायक खड्डों में किए गए चैनेलाइजेशन...
Translate »
error: Content is protected !!