कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री मदभागवत कथा, बद्दी के पलांखवाला कुँजाहल में सात दिवसीय कथा का आयोजन

by

बद्दी, 11 अप्रैल (तारा) : झाड़माजरी के पलाखंवाला में श्री मदभागवत कथा का शुभारम्भ शनिवार को कलश यात्रा से हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल ने बताया कि कलश यात्रा बहुत ही भव्य तरीके से कौशल निवास से गांव के मुख्य जलस्रोत तक निकाली गई। कलश यात्रा में गांव की महिलाओं ने बढ़चढ़ भाग लिया। कलश यात्रा के पश्चात प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य 108 श्री महंत साध्वी ऋषि गिरी जी महाराज व उत्तराखंड से आए विद्वानों ने मंत्रोच्चारण के साथ कथा की शुरुआत की। साध्वी महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताया। भागवत कथा अज्ञानता को दूर कर ज्ञान और भक्ति की ओर ले जाती है। कथा श्रवण से जीवन सार्थक होता है और मृत्यु का भय मिट जाता है।
कलश यात्रा में भटोली कलां के पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल ,कृषि देवी, सुशीला, उर्मिला, सुदर्शन, प्रोमिला, कार्तिक कौशल, सोनिया, सुमन, भागो देवी, कांता, सोनाली, प्रेमलता, रवि, मोहन लाल, सतीश, सुनीता, सुलोचना,, सुदेश, चंचल, सोनू देवी, कौशल्या, सुरिंदरा, अनुराधा, मनोहर, भजन सिंह, सिमरन, प्रियंका, हरीश, दीपक , दिलबाग, हरबंस, रमेश, सोहन लाल, कमल चंद, बुध राम,आंचल, सूर्यांश, अंशुमन, सीमा, निर्मला, बेबी, रीना, आशा राजपूत, दीपा शर्मा, मीना गुप्ता, राजकुमारी, अशोक आदि सैकड़ों लोगों ने ढोल ढमाको के साथ नाचते गाते हुए कलश यात्रा में भाग लिया तथा भगवान का मंगलगान किया।
फोटो केप्शन: पलांखवाला में श्रीमद भागवत कथा के पूर्व कलश यात्रा निकालते हुए ग्रामीण

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला को टीबी मुक्त बनाने के लिए हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन होगी कारगर साबित – उपायुक्त

जिला को टीबी मुक्त बनाने हेतू संचालित किए जा रहे अभियानों की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रशंसा की विश्व क्षय रोग दिवस पर जारी टीबी रिपोर्ट 2023 में किया प्रकाशित ऊना- जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएसआर के माध्यम से जल्द उपलब्ध करवाएंगे अल्ट्रा पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन : DC राहुल कुमार

उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में जिला टीबी फोरम की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ।  बिलासपुर, 17 फरवरी: उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गठित जिला टीबी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला एसबीएस नगर निवासी वरिंदर सिंह के रूस में बंदी होने का मामला : परिजनों ने वरिंदर सिंह की सकुशल भारत वापसी के लिए खन्ना से लगाई गुहार 

होशियारपुर 23  सितम्बर :  जिला एसबीएस नगर निवासी वरिंदर सिंह की रूस से रिहाई  के लिए भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना से भेंट की। वरिंदर सिंह के पिता सुखदेव सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की हरी झंडी : सीपीएस मामले में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने को हरी झंडी दे दी

एएम नाथ। शिमला , 17 नवंबर : प्रदेश मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा 6 मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्तियों को रद्द किए जाने के मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने को हरी...
Translate »
error: Content is protected !!