कलाकारों-शिल्पकारों के आर्थिक स्वावलंबन में चम्बयाल-2 प्रोजेक्ट निभाएगा अहम भूमिका : DC मुकेश रेपसवाल

by
चम्बयाल -2 प्रोजेक्ट के तहत एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा के विशेषज्ञों ने प्रदान की जानकारी
पदम श्री विजय शर्मा ने भी साझा किए अपने अनुभव
एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला चंबा की उत्कृष्ट कला एवं शिल्प व्यवसाय से जुड़े कलाकारों तथा शिल्पकारों के आर्थिक स्वावलंबन के लिए चम्बयाल-2 प्रोजेक्ट अहम भूमिका निभाएगा।
उपायुक्त आज यहां ज़िला विकास कार्यालय के तत्वावधान में चम्बयाल-2 प्रोजेक्ट के तहत आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे। कार्यशाला में पदम श्री विजय शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुकेश रेपसवाल ने कहा कि कलाकारों-शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक उत्पादों की बिक्री के लिए चम्बयाल-2 प्रोजेक्ट अहम भूमिका निभाएगा। प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन के लिए 2 करोड़ की राशि व्यय होगी। उपायुक्त ने कलाकारों-शिल्पकारों को व्यवसाय से संबंधित पेश आ रही विभिन्न चुनौतियों एवं समस्याओं को चम्बयाल -2 प्रोजेक्ट में शामिल कर उनके समाधान का भी भरोसा दिया।
मुकेश रेपसवाल ने ज़िला की अति समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति का अपने संबोधन में उल्लेख करते हुए कहा कि पारंपरिक धातु शिल्प कला, प्रस्तर कला, काष्ठ कला, मिनिएचर पेंटिंग,
चंबा चप्पल, चंबा थाल, चंबा रुमाल आदि पारम्परिक शिल्प कलाओं का अपना विशेष ऐतिहासिक महत्व है।उन्होंने कलाकारों-शिल्पकारों को स्वयं सहायता समूहों, क्लस्टर लेवल संगठनों, विभिन्न आर्ट एंड क्राफ्ट समितियों से जोड़े जाने की आवश्यक्ता पर जोर दिया। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि कलाकारों-शिल्पकारों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यशाला में पदम श्री विजय शर्मा ने भी अपने बहुमूल्य अनुभव साझा किए।
इस दौरान राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान कांगड़ा से डॉ. अनिल ने ब्रांडिंग और पैकेजिंग, डॉ. राजीव कुमार ने उत्पादों का विपणन, केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा से डॉ. निरुपमा सिंह ने चम्बा की कला और शिल्प का पुनरुद्धार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां तथा ज़िला कुल्लू से प्रदीप कुमार ने सफलता के अनुभव साझा किए।
इससे पहले अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने स्वागत संबोधन रखते हुए कलाकारों-शिल्पकारों के उत्थान के लिए ज़िला में कार्यान्वित की जा विभिन्न गतिविधियों का व्योरा रखा।
ज़िला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर ने चम्ब्याल-2 प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी रखने के साथ मुख्य अतिथि सहित विभिन्न गणमान्य विभूतियों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर ज़िला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, प्रभारी भूरी सिंह संग्रहालय डॉ. सुरेंद्र कुमार, अर्थशास्त्री ज़िला विकास कार्यालय डॉ. विनोद कुमार सहित काफी संख्या में स्थानीय कलाकार-शिल्पकार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू का जयराम ठाकुर पर तंज : इन दिनों जयराम ठाकुर काफी कन्फ्यूज हो गए है, ऐसा लगता है कि उनकी भाजपा विधायक दल पर पकड़ ही नहीं

रोहित भदसाली। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई. शोकोद्गार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कानून व्यवस्था पर नियम- 67 स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा मांगी....
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राइम स्टील उद्योग ने सीएसआर के तहत बरोटीवाला स्कूल में लगवाया ट्यूबवेल

1320 विद्यार्थियों और स्टाफ को मिलेगा स्वच्छ पेयजल, उद्योग ने किया बोरवेल निर्माण पेयजल समस्या का समाधान: बरोटीवाला स्कूल में उद्योग की सीएसआर पहल बरोटीवाला, 4 जून (तारा)। बरोटीवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रक पलटा कालोहा में : बुजुर्ग महिला भी आई चपेट में और दोनों की दर्दनाक मौत

एएम नाथ :देहरा। जालंधर-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग तीन पर जिला कांगड़ा के कलोहा में सोमवार सुबह टाइलों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में सुबह की सैर के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर से अब तक सुरक्षित निकाले गए 15000 के करीब श्रद्धालु : श्री मणिमहेश यात्रा के 114 श्रद्धालुओं को भरमौर से चंबा तक निशुल्क उपलब्ध करवाई गई हवाई सेवा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

लगभग 7000 श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई गई निशुल्क परिवहन सेवा एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरमौर से...
Translate »
error: Content is protected !!