कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर लोगों के जीवन में आ रहे हैं सकारात्मक बदलाव: राज्यपाल

by
एएम नाथ। परवाणू (सोलन) :   राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने स्वनिधि से समृद्धि योजना के लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावशाली क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि पात्र लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग इन योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर लोगों को जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
राज्यपाल आज सोलन जिला के परवाणू में जिला प्रशासन एवं नगर परिषद परवाणू के संयुक्त तत्वाधान से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
राज्यपाल ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों, युवाओं, किसानों और महिला वर्गों के उत्थान से ही समाज का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आज निर्धन एवं वंचित वर्गों को भी बैंकों की विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे अन्य लोगों को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। परवाणू क्षेत्र में बड़ी संख्या में पात्र लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं और इससे उनकी आजीविका में भी सुधार हो रहा है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने उपस्थित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया। लाभार्थियों ने राज्यपाल के साथ अपने अनुभव भी साझा किये।
राज्यपाल ने विभिन्न विभागों एवं गैर सरकारी संगठनों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष मुनीषा शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया।
सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने धन्यवाद प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर लीड बैंक परवाणू की सहायक महाप्रबंधक आंचल ने भी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
चिकित्सा अधिकारी निशांत ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही जननी सुरक्षा योजना के बारे जबकि विभिन्न विभागों द्वारा भी लोगों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं की बहुमूल्य जानकारी प्रदान की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग के कलाकारों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया। एस.एन.एस. के कलाकारों द्वारा स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, नगर परिषद परवाणू के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, पार्षदगण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्क में सबके सामने ही एक कपल ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं : लड़का और लड़की पार्क में ही वो सब करने लगे

कोलंबिया : कई बार कपल यह भूल जाते हैं कि वह पब्लिक प्लेस पर बैठे हुए हैं और उन्हें मर्यादा में रहना चाहिए। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब ऐसे कपल के...
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी मामले में नहीं बख्शा जाएगा कोई भी कसूरवार : सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में सरकार ने 15 दिनों में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं और इसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की स्थिति आज इतनी दयनीय कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे : सुरेश कश्यप

शिमला :  लोकसभा चुनाव हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।  भारतीय जनता पार्टी ने  अपने दो प्रत्याशियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए जयराम ठाकुर : नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए संसदीय दल का नेता चुनने पर दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। दिल्ली :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नरेन्द्र मोदी की एनडीए की संसदीय बैठने में सर्वसम्मति से एनडीए के संसदीय दल का नेता चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि तीसरे...
Translate »
error: Content is protected !!