राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शिमला प्रथम : DC ने विजेता टीमों को किया सम्मानित

by
मंडी, 13 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं के तहत आज बॉलीबाल प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता का समापन उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया तथा विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें बधाई दी।
राज्य स्तर की प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया जिसके अंतिम मुकाबले में शिमला ने मंडी पुलिस की टीम को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता जीती जबकि ग्रामीण स्तर की प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें दं्रग की टीम ने बल्ह की टीम को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
राज्य स्तर की विजेता टीम को 31 हजार तथा उप-विजेता को 21 हजार रुपये जबकि ग्रामीण स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता को 15 हजार तथा उपविजेता को 9 हजार रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मनोरंजन केंद्र का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया व एकीकृत आयुष अस्पताल का किया शिलान्यास

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में निर्मित होने वाले 50 बिस्तरों की क्षमता वाले एकीकृत आयुष अस्पताल का शिलान्यास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री 4 अक्तूबर को हमीरपुर में

हमीरपुर 03 अक्तूबर। उपमुख्यमंत्री (जलशक्ति, परिवहन, सहकारिता, भाषा, कला एवं संस्कृति) मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को जिला हमीरपुर के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुकेश अग्निहोत्री बुधवार सुबह करीब साढे 11 बजे हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

2 जनवरी को सिहुन्ता पुलिस स्टेशन और उप मंडलीय पुलिस कार्यालय चुवाड़ी का करेंगे शुभारंभ एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के लिए 31 दिसंबर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार तैयार कर रही ‘नई खेल नीति’ : सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में खेल ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सरकार एक नई व्यापक खेल नीति ला रही है।  इस खेल नीति का मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!