गुरदासपुर में सियासी हलचल… कश्मीर सिंह वाहला ने 2027 चुनाव लड़ने का किया ऐलान

by

AAP के पूर्व ज़िला प्रभारी वाहला बोले, हर हाल में लड़ूंगा 2027 का चुनाव

पंजाब की राजनीति में नई चर्चा, कश्मीर सिंह वाहला की चुनावी घोषणा से बढ़ी हलचल

एएम नाथ। गुरदासपुर : पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय नई हलचल पैदा हो गई, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व ज़िला प्रभारी एवं पंजाब इंडस्ट्रीज़ के मौजूदा डायरेक्टर एस. कश्मीर सिंह वाहला ने वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। वाहला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे हर हाल में चुनावी मैदान में उतरेंगे और जनता के बीच रहकर अपनी राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगे।
कश्मीर सिंह वाहला ने कहा कि लंबे समय से वे जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं और क्षेत्र के लोगों के साथ लगातार जुड़े हुए हैं। उनका कहना है कि गुरदासपुर और आसपास के क्षेत्रों के विकास, युवाओं को रोजगार, उद्योगों के विस्तार और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अभी भी काफी काम किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर वे आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाएंगे।
वाहला ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाना और क्षेत्र के विकास के लिए प्रभावी भूमिका निभाना है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें विभिन्न वर्गों का समर्थन मिल रहा है और आने वाले समय में वे अपने जनसंपर्क अभियान को और तेज करेंगे।
उनकी इस घोषणा के बाद गुरदासपुर के राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वाहला के चुनाव लड़ने के फैसले से जिले की चुनावी राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। हालांकि उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे किस राजनीतिक दल के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे या किसी अन्य राजनीतिक विकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।
गौरतलब है कि कश्मीर सिंह वाहला आम आदमी पार्टी में ज़िला प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं और वर्तमान में पंजाब इंडस्ट्रीज़ के डायरेक्टर हैं। ऐसे में उनके चुनाव लड़ने के ऐलान को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। अब राजनीतिक दलों और मतदाताओं की निगाहें उनके अगले कदम पर टिकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सत्कार सखियों के सम्मान से महिलाओं का आत्मविश्वास हो रहा मजबूत: डॉ. रवजोत सिंह

कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना के तहत शामचुरासी की 1100 से अधिक सत्कार सखियों को किया सम्मानित होशियारपुर, 11 सितंबर। सतलुज ब्यास टाइम्स। पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ को घर-घर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को गारंटियों का हिसाब देने के बजाय दिल्ली में रैली कर रही है हिमाचल सरकार : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, कांग्रेस नेताओं को पहले झूठी गारंटियों के नाम पर जनादेश हथियाने के लिए हिमाचल की जनता से माफी मांगनी चाहिए आपदा पर सदन में चर्चा और राहत कार्य...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन : केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए जुट जाए – पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना

गढ़शंकर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया कार्यालय गढ़शंकर में विधिवत रूप से खोला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से बातचीत में सोनालिका एग्रो सॉल्यूशंस के बिज़नेस हेड दीपक क्रांति शर्मा ने किसानों के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत में सोनालिका एग्रो सॉल्यूशंस के बिज़नेस हेड श्री दीपक क्रांति शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी किसानों को उन्नत कृषि उपकरण उपलब्ध करा रही...
Translate »
error: Content is protected !!