कहर बनकर हमास पर बरस रहा इजरायल : हवाई हमले में पांच की मौत- गाजा में अब तक 42,000 फिलिस्तीनी मारे गए

by

काहिरा  :  इजरायल गाजा पट्टी में हमास पर कहर बनकर टूट रहा है। लगातार हवाई हमलों से जैसे हमास की कमर टूट गई है। इस कड़ी में रविवार तड़के गाजा मस्जिद पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी फलस्तीन अस्पताल ने दी।

मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल के पास मस्जिद पर हमला तब हुआ जब लोग फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजरायल के साथ युद्ध की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए इकठ्ठा हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि मस्जिद का इस्तेमाल विस्थापित लोगों को रखने के लिए किया जा रहा है, वहां काफी लोग थे।

इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसने हमास के आतंकवादियों पर एक सटीक हमला किया, जो एक इमारत में अंतर्निहित कमांड और नियंत्रण केंद्र के भीतर काम कर रहे थे। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक गाजा पर इजरायल के बाद के सैन्य हमले में लगभग 42,000 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। दशकों पुराने इजरायली-फिलिस्तीनी संघर्ष में नवीनतम रक्तपात तब शुरू हुआ जब फिलिस्तीनी हमास के आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमला किया, जिसमें 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया गया।

भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने शनिवार को कहा कि भारत के इजरायल के साथ अच्छे संबंध हैं। वह शांति प्रक्रिया में रचनात्मक भूमिका निभा सकता है और गाजा में नरसंहार रोकने के लिए इजरायल को मना सकता है। उन्होंने कहा, भारत एक उभरती हुई और बड़ी शक्ति है। यह गुटनिरपेक्ष आंदोलन का संस्थापक है। हाल ही में इसने ग्लोबल साउथ का झंडा बुलंद किया है। इसलिए नई दिल्ली की कुछ जिम्मेदारी बनती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हथियारों के प्रदर्शन पर लगाई पाबंदी : सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हथियारों का प्रदर्शन करने पर तीन पर अलग-अलग थानों में मामले दर्ज

नवांशहर। जिला पुलिस द्वारा जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए हथियारों के सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने पर पाबंदी के आदेशों संबंधी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लीगल नोटिस नवजोत सिंह सिद्धू के नाम CG सिविल सोसाइटी ने किया जारी : 7 दिनों के भीतर कैंसर के इलाज के डॉक्यूमेंट पेश करें, नहीं तो देने होंगे 850 करोड़

रायपुर :   नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के 4थे स्टेज के कैंसर से बिलकुल ठीक होने को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था, जिसमें नवजोत सिद्धू ने...
article-image
पंजाब

प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए अभियान को और तेज करने के मुख्यमंत्री मान ने दिए निर्देश

चंडीगढ़ :  पंजाब में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रदेश की भगवंत मान सरकार लगातार अहम कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही पंजाब को...
article-image
पंजाब

बसपा नेता डॉ. हरभज मेहमी और समिति सदस्य संतोख लाल अपने साथियों के साथ आप में शामिल

गढ़शंकर, 16 अक्तूबर : आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र की आम आदमी पार्टी को उस समय भारी बल मिला जब बसपा को अलविदा कहते हुए डॉ. हरभज मेहमी जिला प्रभारी बसपा एवं समिति सदस्य संतोख...
Translate »
error: Content is protected !!