27 अगस्त तक रिमांड : पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को विजिलेंस के रिमांड पर भेज

by

लुधियाना : ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को विजिलेंस ने मंगलवार को 4 बजे के करीब कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आशू को 27 अगस्त तक विजिलेंस के रिमांड पर भेज दिया। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच लुधियाना कोर्ट में लाया गया।
इस मामले में विजिलेंस ने IPC की धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120- बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7,8,12,13 के तहत आशू पर FIR नंबर 11 थाना लुधियाना में दर्ज की है। इस मामले में ठेकेदार तेलू राम, जगरूप सिंह और सन्दीप भाटिया व गुरदास राम एंड कंपनी के मालिक/ भागीदारों के नाम शामिल हैं। विजिलेंस को तेलू राम ने बताया है कि वह सीजन 2020-21 के लिए टेंडर प्राप्त करने के लिए भारत भूषण आशू को उनके PA मीनू मल्होत्रा के द्वारा मिला था, जिसने उसको राकेश कुमार सिंगला, डिप्टी डायरेक्टर खाद्य और सिविल सप्लाइज से मिलने के लिए कहा था। सिंगला टेंडरों के लिए विभागीय मुख्य विजिलेंस कमेटी के चेयरमैन होने के नाते पूरे पंजाब के इंचार्ज थे और पूर्व मंत्री के निर्देशों पर कार्रवाई कर रहे थे।
तेलू राम ने विजिलेंस को बताया कि जब वह सिंगला को मिला तो उसने पूर्व मंत्री की तरफ से 30 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद उसने अलग-अलग दिनों में सिंगला को 20 लाख रुपए, मीनू मल्होत्रा को 6 लाख रुपए और अन्य अधिकारियों को भी पैसे दिए। विजिलेंस के मुताबिक, उपरोक्त खुलासों के साथ-साथ सबूतों के आधार पर उक्त आरोपियों और भारत भूषण आशू को नामजद किया गया।
विजिलेंस जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि तेलू राम ने पिछले समय के दौरान करीब 20 एकड़ ज़मीन खरीदी और मीनू मल्होत्रा ने भी कई जायदाद बनाईं हैं। इस सम्बन्धी रिकॉर्ड एकत्र किया जा रहा है। राकेश कुमार सिंगला की तैनाती सम्बन्धी रिकॉर्ड भी जुटाया जा रहा। उसकी तरफ से बनाईं जायदादों की भी जांच की होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी ने आज शिमला शहर के शिव बावड़ी, कृष्णानगर और कनलोग स्थित आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों का लिया जायजा: संसद के विशेष सत्र में हिमाचल प्रदेश के मुद्दे को उठाएगी कांग्रेस पार्टी — प्रियंका गांधी

सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश सरकार प्रभावितों की कर रही हर संभव सहायता: सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने शिमला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व पुनर्वास कार्यों का जायज़ा लिया...
article-image
पंजाब

आध्यात्मिक प्रवचन एवं हरि संकीर्तन का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिव शक्ति मंदिर,टिब्बा साहिब होशियारपुर में आध्यात्मिक प्रवचन एवं हरि संकीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से साध्वी सुश्री अंजली भारती जी ने उपस्थित...
article-image
पंजाब

दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादला : दसूहा के एसडीएम ओजस्वी को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ एसडीएम टांडा का अतिरिक्त प्रभार

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार दो आईएएस अधिकारियों में...
article-image
पंजाब

*DC Aashika Jain Reviews Progress

*Calls for Speedy Compensation to Flood-Affected Families, Ensures Transparent Public Services Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Oct.17 : Deputy Commissioner Aashika Jain held a monthly meeting with revenue officers to review the progress of various departmental works...
Translate »
error: Content is protected !!